फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: वेज बिरियानी को इस तरीके से बनाएंगी, तो हर कोई पूछेगा रेसिपी

Fri, 10 Jun 2022 07:36 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 10 Jun 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
recipe make handi veg biryani with this method
veg biryani - फोटो : instagram

बिरियानी का नाम सुनते ही नॉन वेजिटेरियन लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। दम बिरियानी, हैदराबादी बिरियानी काफी ज्यादा मशहूर हैं। लेकिन आप चाहें तो बिरियानी को वेजिटेबल के साथ भी बना सकती हैं। वेजिटेबल बिरियानी को भी लोग काफी पसंद करते हैं। तो चलिए जानें वेज बिरियानी को बनाने का ये खास तरीका। जिसकी मदद से इसे स्वादिष्ट बनाकर तैयार किया जा सकता है। 

recipe make handi veg biryani with this method
biryani - फोटो : Istock
वेज बिरियानी को बनाने की सामग्री
बिरियानी वाले लंबे चावल, पानी, तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग इलायची, जीरा, प्याज, टमाटर, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, मनपसंद सब्जियां, पनीर, दूध। 

+-
recipe make handi veg biryani with this method
handi biryani - फोटो : instagram
वेज बिरियानी को बनाने की विधि

बिरियानी बनाने के लिए चावल के साथ साढ़े चार कप पानी डालें। साथ में तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग, इलायची और नमक डालकर किसी गहरे तले के बर्तन में रखें। इसे अच्छी तरह से मिलाने के बाद ढक्कन से ढंककर दस मिनट तक पकाएं। जब ये चावल पक जाएं तो इन्हें छन्नी से छानकर अलग रख लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
recipe make handi veg biryani with this method
biryani - फोटो : Istock

फिर किसी कढ़ाई में तेल गर्म करें। उसमे जीरा चटकाएं। जब जीरे चटक जाएं तो उसमे प्याज डालकर भूनें। फिर अदरक हरी मिर्च का पेस्ट डालें। हल्दी, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें। साथ में गरम मसाला भी डाल दें। मध्यम आंच पर भूनें। सारे मसाले भुन जाएं तो इसमे कटे हुए टमाटर और पानी डालकर मिला दें। सबको अच्छे तरीके से पकाने के बाद मनपसंद सब्जियां डालें। साथ में पनीर के टुक़ड़े, नमक और दूध डालें। सबको अच्छी तरह से पकाएं। थोड़ी सी चीनी डालकर एक मिनट तक और पका लें। 

विज्ञापन
recipe make handi veg biryani with this method
बिरयानी - फोटो : Social Media

सबसे आखिर में इसमे दही, धनिया और ऑरेंज कलर के फूड कलर को किसी बाउल में मिला लें। अब किसी गहरे बर्तन या फिर हांडी में चावल को डालकर उसके ऊपर सब्जियों को डालें। फिर थोड़े से चावल डालकर सब्जियों को डालें। इसी तरह से सारे चावल और सब्जियों को एक के ऊपर एक पर्त बनाकर डालें। इस बर्तन को किसी नॉन स्टिक तवे पर रखकर बीस से पच्चीस मिनट तक पकाएं। फिर गैस बंद कर गर्मागर्म परोसें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed