फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: लंच में ट्राई करें पुलाव की ये रेसिपी, मिनटों में हो जाएंगी तैयार

Thu, 09 Jun 2022 04:35 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 09 Jun 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
quick and easy pulav recipe for lunch
पुलाव - फोटो : Facebook/Swasthi's Recipes

लंच में अगर कुछ टेस्टी और फटाफट बनाने का दिल करें तो आप पुलाव बनाकर ट्राई कर सकती हैं। पुलाव की ये अलग-अलग रेसिपी आप मिनटों में बना लेंगी। साथ ही अतिरिक्त मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए जानें पुलाव की सिंपल सी क्विक रेसिपी। जिसे आप जब मनचाहे बनाकर तैयार कर सकती हैं। 

quick and easy pulav recipe for lunch
soya chunks
सोया पुलाव

सोया पुलाव बनाने के लिए दो कप चावल के साथ ही एक कप सोया चंक्स की जरूरत होगी। साथ ही प्याज, जीरा, हरी मिर्च, काली मिर्च, तेल और स्वादानुसार नमक। अब चावल को सबसे पहले प्रेशर कूकर में पका लें। फिर किसी पैन में तेल गर्म कर जीर चटकाएं और प्याज डालें। जब प्याज सुनहरा हो जाये तो इसमे सोया चंक्स डाल दें। साथ में नमक, काली मिर्च डालकर कुछ देर भूनें। फिर पके हुए चावल डालकर मिक्स करें। बस तैयार है आपका मिनटों में सोया पुलाव। इसे रायते या फिर चटनी के साथ सर्व करें। 

quick and easy pulav recipe for lunch
पुलाव - फोटो : Social media
मटर पुलाव

इसी तरह से मटर पुलाव बनाने के लिए मटर को पहले से ही पानी में पकाकर रख लें। साथ ही चावल को भी प्रेशर कुकर में पका लें। किसी कड़ाही में देसी घी गर्म कर उसमे जीरा चटकाएं। फिर प्याज डालकर भून लें। साथ मे हरी मिर्ची और हरी धनिया भी डाल दें। फिर हरी मटर डालकर तेल में भून लें। फिर नमक और पके हुए चावल डाल दें। अच्छे से मिक्स कर लें। आप चाहें तो इसमे काजू को भी फ्राई करके डाल सकती हैं। बस इसे रायते या फिर चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
quick and easy pulav recipe for lunch
शिमला मिर्च पुलाव - फोटो : Facebook/Swasthi's Recipes
वेजिटेबल पुलाव

वेजिटेबल पुलाव बनाकर आप बच्चों के टिफिन में भी दे सकती हैं। बस इसमे मनचाही सब्जियों को डालने के लिए पहले से ही काटकर रख लें। फिर कड़ाही में तेल गर्म कर उसमे प्याज जीरा डालकर भूनें। फिर सब्जियों को कड़ाही में डालकर भूनें। नमक, लाल मिर्च और गर्म मसाला डालें। फिर सबसे आखिर में पके हुए चावलों को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। बस तैयार है वेजिटेबल पुलाव, इसे आप चाहें तो टिफिन में भी पैक कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed