फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश के मौसम में झटपट बनाएं भुट्टे का हलवे, रेसिपी भी बेहद आसान

Wed, 18 Jul 2018 10:05 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 10:05 AM IST
विज्ञापन
Reciepe of Bhutte ka Halwa Corn Kernel Pudding
bhutte ka halwa
बारिश के मौसम में भुट्टा खाना हर किसी को पसंद होता है। कुछ लोग इसे स्वीट कार्न नाम से भी जानते हैं। किसी को उबला हुआ तो किसी को भुना हुआ भुट्टा पसंद होता है। इसे बने वाली तमाम डिश जैसे टिक्की, चाट, चीला तो आपने बहुत खाए होंगे, लेकिन आज हम आपको भुट्टे की ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो शायद ही आपने पहले कभी सुनी या टेस्ट की होगी। हम बात कर रहे हैं स्वीट कार्न के हल्वे की। आगे की स्लाइड्स में जानें इसे बनाने का तरीका...
Reciepe of Bhutte ka Halwa Corn Kernel Pudding
bhutte ka halwa
सामग्री
-एक कप भुट्टे के दाने
-एक कप घी
-एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर
-100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ नारियल
-150 ग्राम मावा
-2 कप चीनी
-बारीक कटे हुए थोड़े बादाम
Reciepe of Bhutte ka Halwa Corn Kernel Pudding
halwa
सबसे पहले भुट्टों के दानों को ग्राइंडर में पीस लें। इसके बाद कड़ाही में मंदी आंच पर घी गर्म करें और घी गर्म होने के बाद उसमें भुट्टे से तैयार किए गये पेस्ट को डालें। इसे जब तक फ्राई करें जब तक यह रंग न बदल लें और जब इसमें से खूशबू आने लगें तो इसमें मावा और नारियल डालकर अच्छे से मिलाए और 5 मिनट भूने। अब आप इसमें चीनी और 2 कटोरी पानी डालकर धीमी आंच में पकने दें। जैसे ये गाढ़ा हो जाएं तो इसमें बादाम और इलायची पाउडर डालकर थोड़ी देर पकने दें। आपका भूट्टे का हलवा बनकर तैयार है। अब इसे गर्मागर्म सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed