फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रियंका चोपड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, लेती हैं ये सीक्रेट डाइट

Tue, 17 Jul 2018 03:19 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
Priyanka Chopra Birthday: Priyanka chopra diet plan and work out routine chart

पर्दे पर दिखने वाले कई बॉलीवुड सेलेब्स को देखने के बाद आपके मन में भी कई बार ये ख्याल आता होगा कि काश आपकी बॉडी भी उनकी तरह फिट और खूबसूरत होती। और तो और कई बार हम उनकी तरह दिखने के लिए उनका रूटिन भी फॉलो करने लगते हैं। हाल ही में बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका की फैंस फॉलोइंग काफी बढ़ती देखी गई है। ऐसे में अगर आप भी उनकी तरह फिट दिखना चाहती हैं तो प्रियंका चोपड़ा का ये सीक्रेट डाइट प्लान फॉलो करें।  



जिम में घंटों पसीना बहाए बिना ही बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' ऐसे रखती हैं खुद को फिट

Priyanka Chopra Birthday: Priyanka chopra diet plan and work out routine chart
प्रियंका की फिटनेस का सबसे बड़ा राज यह है कि वो अपने आहार में सिर्फ हेल्दी डाइट को ही जगह देती हैं। उनका कहना है कि, "मैं अपने भोजन में तेल या ऐसी कोई चीज नहीं शामिल करती जिससे बेवजह का वजन बढ़ें''। उनकी डाइट में चपाती, सब्जियां, सूप, सलाद, थोड़े से चावल, दाल और खूब सारे फल शामिल होते हैं।
Priyanka Chopra Birthday: Priyanka chopra diet plan and work out routine chart

प्रियंका अपनी डाइट को लेकर काफी स्ट्रिक्ट हैं। वो हमेशा कोशिश करती हैं कि वो हर दो घंटों में वो कुछ न कुछ जरूर खाएं। इसके लिए वो नारियल पानी के साथ ड्राई फ्रूट्स खाती रहती हैं। प्रियंका के दिन की शुरूआत नाश्ते में दो अंडों और बिना फैट वाले दूध को पीकर होती है। लंच में वो दाल के साथ सब्जी, दो रोटी और सलाद लेती हैं। शाम को अंकुरित चने प्रियंका की डाइट का एक अहम हिस्सा होते हैं। डिनर में प्रियंका सूप पीने के साथ चिकन या मछली खाना पसंद करती हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Priyanka Chopra Birthday: Priyanka chopra diet plan and work out routine chart

प्रियंका इस स्ट्रिक्ट डाइट के बीच वीकएंड पर केक, चॉकलेट या फिर तंदूरी चीजें खा लेती हैं।उनका मानना है कि आपको अपनी मनपसंद चीजों को एकदम से त्यागने की जरूरत नहीं है। हफ्ते में एक दिन आप उसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। 

विज्ञापन
Priyanka Chopra Birthday: Priyanka chopra diet plan and work out routine chart

प्रियंका फिट और स्लिम फिगर की मल्लिका है। बावजूद इसके वो फिट रहने के लिए हफ्ते में चार बार एक घंटे जिम में कसरत करती हैं। सबसे पहले प्रियंका जिम में 15 मिनट ट्रेडमिल पर दौड़ लगाकर खुद को वार्म अप करती हैं। इसके बाद वो पुशअप्स करती हैं। उनकी एक्सरसाइज में 20 से 25 बैंच जंप और 20-25 रिवर्स क्रंचेज भी शामिल होते हैं। इसके अलावा प्रियंका खुद को फिट और शांत रखने के लिए रोजाना योग भी करती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed