फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aam Ki Launji Recipe: कच्चे आम से तैयार करें ये स्वादिष्ट डिश, जो 15 दिन तक नहीं होगी खराब

Thu, 22 May 2025 10:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 22 May 2025 10:52 AM IST
सार

Aam Ki Launji Recipe: बाजार में कच्चे आम आने लगे हैं। ऐसे में आप इसका अचार डालने के साथ-साथ लौंजी भी तैयार कर सकते हैं। इसे 15 दिन तक आसानी से ऐसे ही रखा जा सकता है।

विज्ञापन
Raw Mango Chutney Recipe Aam Ki Launji Recipe in Hindi How to Make Aam Ki Launji In Hindi
कच्चे आम से तैयार करें ये स्वादिष्ट डिश, जो 15 दिन तक नहीं होगी खराब - फोटो : Adobe stock
Aam Ki Launji Recipe: गर्मियों के आते ही बाजार में आम मिलने लगते हैं। जिस तरह से बहुत से लोगों को पका आम खाना पसंद होता है, ठीक उसी तरह से भारतीय घरों में कच्चे आम से भी तमाम व्यंजन बनाए जाते हैं। जिन लोगों को चटकारे वाला खाना पसंद है, वो कच्चे आम से कई पकवान बनाते हैं। आम पना, कच्चे आम का अचार और अन्य चीजों को बनाने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।


यदि आपको भी कच्चा आम खाना पसंद है, तो यहां हम आपको उससे बनने वाली एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे एक बार बनाकर आप 15 दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं। हम यहां बात कर रहे हैं आम की लौंजी की, जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसे आप दाल-चावल और पराठे के साथ खा सकते हैं। 
Raw Mango Chutney Recipe Aam Ki Launji Recipe in Hindi How to Make Aam Ki Launji In Hindi
आम की लौंजी बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
आम की लौंजी बनाने का सामान
  • कच्चे आम – 2 
  • सरसों का तेल – 2 टेबलस्पून  
  •  राई  – ½ टीस्पून
  •  सौंफ – 1 टीस्पून
  •  कलौंजी – ½ टीस्पून 
  •  हल्दी पाउडर – ½ टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
  •  नमक – स्वादानुसार
  •  गुड़ – 2-3 टेबलस्पून
Raw Mango Chutney Recipe Aam Ki Launji Recipe in Hindi How to Make Aam Ki Launji In Hindi
आम की लौंजी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
आम की लौंजी बनाने की विधि
आम की लौंजी बनाने के लिए सबसे पहले आपको कच्चे आम की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए एकदम कच्चे आम लेकर उसे धोलें और छील कर छोटे टुकड़ों में काट लें। जब आम कट जाए तो गैस पर कढ़ाई चढ़ाकर उसमें थोड़ा सा सरसों का तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई के दाने डालकर चटकाएं। इसके बाद अब उसमें कटे हुए आम डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Raw Mango Chutney Recipe Aam Ki Launji Recipe in Hindi How to Make Aam Ki Launji In Hindi
आम की लौंजी बनाने की विधि - फोटो : instagram
आम डालने के बाद इसमें हल्दी, नमक, कलौंजी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे तब तक मिक्स करें, जब तक आम के टुकड़ों में मसाले अच्छी तरह से मिल न जाए।
विज्ञापन
Raw Mango Chutney Recipe Aam Ki Launji Recipe in Hindi How to Make Aam Ki Launji In Hindi
आम की लौंजी बनाने की विधि - फोटो : instagram
सभी चीजों को मिक्स करने के बाद कढ़ाई में आधा कप पानी डालकर ढक दें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट पकाएं। जब तक आम थोड़ा नरम न हो जाए। जब आम पकने लगे तो इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें और एक बार फिर से अच्छी तरह मिक्स करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed