फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: घर पर झटपट बनाएं रवा टोस्ट, ये रही स्वादिष्ट नाश्ते की आसान रेसिपी

Sun, 05 Dec 2021 09:51 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 05 Dec 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
rava toast recipe in hindi easy breakfast recipes suji toast
रवा टोस्ट - फोटो : Istock

ब्रेड ने हमारा जीवन कितना आसान बना दिया है। आपने ब्रेड से बनी कई तरह की डिश खाई होंगी। ब्रेड झटपट नाश्ते की लिस्ट में सबसे ऊपर है। जैम ब्रेड, टोस्ट, सैंडविच, कटलेट, ब्रेड पकौड़े ये सभी कुछ आप ब्रेड की मदद से आसानी से और जल्दी बना सकते हैं। ब्रेड टोस्ट में तो आपके पास कई विकल्प हैं। आप नाॅर्मल टोस्ट, फ्रेंच टोस्ट खाया ही होगा। लेकिन क्या आपने देसी वेजी टोस्ट खाया है? अगर नहीं खाया है तो आप सूजी टोस्ट या रवा टोस्ट ट्राई कर सकते हैं। सूजी का टोस्ट नाश्ते में आसानी से बनाया जा सकता है। सूजी के टोस्ट को आप सुबह के नाश्ते में तो बना ही सकते हैं, बच्चों के लंच बॉक्स में भी पैक कर सकते हैं। इस रेसिपी में सूजी और दही का उपयोग होता है। खाने में लजीज इस रेसिपी में आप मसालों के साथ ही मनमुताबिक हेल्दी सब्जियां शामिल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं रवा टोस्ट बनाने की रेसिपी। 

rava toast recipe in hindi easy breakfast recipes suji toast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सूजी टोस्ट बनाने के लिए सामग्री

सूजी, दही, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा प्याज, बारीक कटी शिमला मिर्च, गाजर कद्दूकस किया हुआ, बारीक कटा धनिया, चीनी, नमक, ब्रेड स्लाइस, हरी चटनी, बटर।

rava toast recipe in hindi easy breakfast recipes suji toast
रवा टोस्ट - फोटो : istock

रवा टोस्ट बनाने का तरीका

स्टेप 1- सूजी टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में रवा, दही, पानी को मिलाकर घोल बना लें। 

स्टेप 2- अब हरी मिर्च, प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर, धनिया को धोकर बारीक काट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
rava toast recipe in hindi easy breakfast recipes suji toast
रवा टोस्ट - फोटो : Istock

स्टेप 3- बारीक कटी सब्जियों को सूजी के घोल में अच्छे से मिलाएं। 

स्टेप 4- इस मिश्रण में चीनी और नमक मिला लें। 

स्टेप 5- अच्छी तरह से मिश्रण तैयार हो जाए तो उसे 10-15 मिनट के लिए रख दें ताकि रवा नरम हो जाए।

स्टेप 6- अब ब्रेड के स्लाइस लें और उनपर हरी चटनी लगाकर फैला लें। 

विज्ञापन
rava toast recipe in hindi easy breakfast recipes suji toast
रवा टोस्ट - फोटो : Istock

स्टेप 7- ब्रेड स्लाइस के ऊपर रवा का घोल फैला लें। 

स्टेप 8- तवा आंच पर गर्म करके ब्रेड स्लाइस को रवा के तरफ से रख कर सेक लें। 

स्टेप 9- साथ ही ब्रेड की साइड पर बटर लगा लें। जब रवा के तरफ वाली ब्रेड सिक जाए तो इसे पलट कर बटर की तरह से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें। 

रवा टोस्ट तैयार है।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed