फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: सर्दियों में बनाएं गर्मागर्म लहसुन का पराठा, ये रही आसान रेसिपी

Fri, 03 Dec 2021 12:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 03 Dec 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
aaj ki rasoi garlic paratha recipe in hindi
लहसुन पराठा बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock

लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद है। सर्दियों में इसे खाने के अनेक ही फायदे हैं। वैसे तो इस मौसम में नाश्ते के कई विकल्प होते हैं, लेकिन सबसे अच्छा आइडिया गर्मागर्म पराठे हैं। अगर आपको नाश्ते में पराठे पसंद हैं तो आप स्टफ्ड पराठे बना सकते हैं। आलू, पनीर, प्याज के अलावा 'आज की रसोई' में आपको पोहा पराठा बनाने की विधि बताई जा चुकी है। इसी लिस्ट में लहसुन के पराठे का नाम भी शामिल कर सकते हैं। अमूमन देखा जाता है कि बच्चे से लेकर बड़े लोग तक नाश्ते में क्या खाएं, इसको लेकर काफी उलझन में रहते हैं। ऐसे में नाश्ते में आप लहसुन का पराठा ट्राई कर सकते हैं। ये खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। साथ ही सर्दियों में सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। लहसुन के पराठे को आप चटनी, सॉस के साथ सर्व करें। तो चलिए जानते हैं टेस्टी और हेल्दी लहसुन पराठा बनाने की रेसिपी के बारे में...

aaj ki rasoi garlic paratha recipe in hindi
लहसुन पराठा बनाने की रेसिपी - फोटो : Pixabay

लहसुन पराठा के लिए ये सामग्री चाहिए:-

-आटा 
-लहसुन की कलियां 
-हरी मिर्च
-नमक
-घी या तेल
-अजवाइन 
-काली मिर्च
-गर्म मसाला।

aaj ki rasoi garlic paratha recipe in hindi
लहसुन पराठा बनाने की रेसिपी - फोटो : iStock

लहसुन पराठा बनाने की ये है विधि:-

स्टेप 1: सबसे पहले लहसुन छील कर बारीक काट लें।

स्टेप 2: अब हरी मिर्च को धो कर बारीक काट लें। 

स्टेप 3: कटे हुए लहसुन और हरी मिर्च को मिला लें और उसमें नमक और अजवाइन डालकर अच्छे से मिला लें। 

स्टेप 4: अब पराठे के लिए लहसुन की स्टफिंग तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ki rasoi garlic paratha recipe in hindi
लहसुन पराठा बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 5: अब आटा गूंथे। नरम आटा गूंथते समय उसमें नमक, मिर्च, अजवाइन, गर्म मसाला और काली मिर्च पाउडर मिला लें। इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर इसे गूंथ लें।

स्टेप 6: गूंथे आटे को 10 मिनट रख दें ताकि वो सेट हो जाए।

स्टेप 7: अब आटे को एक बार और हल्का तेल लगाकर चिकना कर लें।

विज्ञापन
aaj ki rasoi garlic paratha recipe in hindi
लहसुन पराठा बनाने की रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 8: फिर आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर उसे थोड़ा सा बेल लें।

स्टेप 9: अब इसमें घी लगाकर लहसुन की स्टफिंग भरें और आटे को बंद करके गोल टिक्की का शेप दे दें। इसके बाद फिर इसे हल्के हाथ से बेलें। 

स्टेप 10: गैस पर मध्यम आंच पर तवा गर्म करें। फिर पराठे को दोनों तरफ से घी लगाकर सेंक लें, और अब आपका लहसुन पराठा तैयार है जिसे आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed