Rasmalai Recipe: बात अगर त्योहारों की हो रही हो, और मीठे का जिक्र न हो, ये तो हो ही नहीं सकता। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजार में भी नई-नई तरीके की मिठाइयां मिलने लगती हैं।
कई बार ऐसा होता है कि खपत ज्यादा होने की वजह से बाजार में मिलावट वाली मिठाई मिलने लगती हैं, जिनके सेवन से हेल्थ खराब होने का डर होता है। इसी के चलते आज के समय में महिलाएं घर पर ही हर तरह की मिठाई बनाना पसंद करती हैं। घर पर बनीं मिठाई में किसी तरह का कोई केमिकल नहीं मिला होता। ऐसे में आप इसे पेट भर के भी खा सकते हैं।
अगर आप भी घर पर कुछ खास बनाना चाहती हैं तो यहां हम आपको रसमलाई बनाना सिखाने जा रहे हैं। शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे रसमलाई खाना पसंद नहीं होगा। ऐसे में हम आपको घर पर ही बाजार के जैसी रसमलाई बनाने की आसान विधि बताएंगे।
2 of 6
रसमलाई बनाने का सामान
- फोटो : instagram
रसमलाई बनाने का सामान
- दूध: 1 लीटर
- चीनी: 1 कप
- नींबू का रस या सिरका: 1-2 चम्मच (दूध फाड़ने के लिए)
- इलायची पाउडर: 1/4 चम्मच
- केसर
- पिस्ता और बादाम: सजाने के लिए
- दूध (रबड़ी के लिए): 1 लीटर
- चीनी : 1/4 कप
विधि
रसमलाई बनाने के लिए आपको सबसे पहले तो छेना तैयार करना है। इसके लिए सबसे पहले एक लीटर दूध को एक भगोने में लेकर उबाल लें। जब ये उबलने लगे तो उसमें नींबू का रस या सिरका डालें। सिरका या नींबू डालते ही दूध फट जाएगा। दूध फटने के बाद उसे मलमल के कपड़े से छानकर छेना अलग कर लें। इसे छानने के बाद एक बार ठंडे पानी से धो लें।
4 of 6
रसमलाई बनाने का तरीका
- फोटो : instagram
पानी से धोने के बाद इसे थोड़ा गूंथ कर मुलायम कर लें। जब ये पूरी तरह से मुलायम हो जाए तो इसकी छोटी-छोटी लोई बना लें। इसे तैयार करने के बाद आपको चाशनी तैयार करनी है। अब एक बर्तन में 4 कप पानी और 1 कप चीनी मिलाकर चाशनी तैयार करें।
5 of 6
पकाना है जरूरी
- फोटो : instagram
जब चाशनी में उबाल आ जाए, तो छेने की गोलियों को उसमें डालें और ढककर 10-15 मिनट तक पकाएं, जब तक कि रसगुल्ले फूल न जाएं। इसके बाद आपको रसमलाई का रस तैयार करना है। इसके लिए एक पैन में 1 लीटर दूध को धीमी आंच पर उबालें। उसे गाढ़ा होने तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध तले में न लगे।