Rasmalai Kaise Banti Hai: रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते को सेलिब्रेट करने के साथ-साथ घर में स्वादिष्ट पकवान बनाने का भी मौका देता है। अगर इस बार आप बाजार से मिठाई लाने के बजाय घर पर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो रस मलाई एक शानदार विकल्प हो सकती है।
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा कराएं घर की बनी रस मलाई से, जानें आसान रेसिपी
Rasmalai Recipe: रक्षाबंधन पर भाई-बहन और परिवार के साथ डिनर के बाद ठंडी-ठंडी रस मलाई सर्व करें। घर की बनी इस मिठाई का स्वाद मेहमानों को जरूर पसंद आएगा। तो इस राखी पर नोट कर लें रस मलाई बनाने की आसान रेसिपी।
रक्षाबंधन स्पेशल रस मलाई बनाने के लिए सामग्री
- 8-10 छोटे रसगुल्ले
- 1 लीटर फुल क्रीम दूध
- 4-5 बड़े चम्मच चीनी
- 4-5 इलायची
- 8-10 केसर के धागे
- 2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम
- 2 बड़े चम्मच कटे हुए पिस्ता
- 1 छोटा चम्मच गुलाब जल, वैकल्पिक
- 1-2 बड़े चम्मच दूध, केसर भिगोने के लिए
रस मलाई बनाने की आसान विधि
स्टेप 1- सबसे पहले दूध गाढ़ा करें। इसके लिए एक भारी तले वाले पैन में दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें।
स्टेप 2- दूध को बीच-बीच में चलाते रहें ताकि नीचे न लगे।
स्टेप 3- इसे तब तक पकाएं जब तक दूध थोड़ा कम होकर गाढ़ा न हो जाए।
स्टेप 4- दूध में चीनी और इलायची डालें।
रसगुल्ले की करें तैयारी
स्टेप 5- केसर को थोड़े गुनगुने दूध में भिगोकर पैन में डालें।
स्टेप 6- अच्छी तरह मिलाएं और कुछ मिनट पकने दें।
स्टेप 7- अब रसगुल्लों को चाशनी से निकालकर हल्के हाथ से दबाएं, ताकि अतिरिक्त चाशनी निकल जाए।
स्टेप 8- इन्हें ज्यादा जोर से न दबाएं, वरना रसगुल्ले टूट सकते हैं।
रसगुल्ले में दूध का फ्लेवर
स्टेप 9- अब तैयार रसगुल्लों को गाढ़े और फ्लेवर वाले दूध में डाल दें।
स्टेप 10- धीमी आंच पर करीब 3-5 मिनट पकाएं, ताकि रसगुल्ले दूध का स्वाद अच्छी तरह सोख लें।
स्टेप 11- गैस बंद करके इसमें चाहें तो गुलाब जल डालें। ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और कुछ केसर के धागे डालें।
स्टेप 12- रस मलाई को कमरे के तापमान पर थोड़ा ठंडा होने दें और फिर कम से कम 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें। ठंडी रस मलाई का स्वाद और भी बेहतर लगता है।