फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramadan 2023 : इफ्तार में अपनों के लिए बनाएं दही के कबाब, खाकर हर कोई करेगा तारीफ

Fri, 07 Apr 2023 09:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 07 Apr 2023 09:43 AM IST
सार

आज हम आपको दही के कबाब बनाना सिखाएंगे। इसे अगर आप इफ्तार पार्टी में सर्व करेंगी तो हर कोई इसे खाकर आपकी तारीफ करते थकेगा नहीं। 

विज्ञापन
Ramadan 2023 Iftar Dishes Delicious And Crispy Dahi Kebabs Recipe News In Hindi
Dahi ke Kabab - फोटो : instagram

Ramadan 2023 : रमजान का पाक महीना चल रहा है, जिसमें लोग रोजा रखकर मन्नतें मांगते हैं। इस महीने को पूरे साल का सबसे पाक महीना माना जाता है। इस पूरे महीने सहरी और इफ्तार में लोग तमाम तरीके की डिशेज बनाते हैं। सहरी में तो इतना समय नहीं मिलता कि आप कुछ अलग सा बनाएं, पर इफ्तार के वक्त के लिए लोग अलग-अलग डिशेज बनाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही स्नैक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको बनाना बेहद आसान है और आपके घर वाले इसे खाकर काफी खुश हो जाएंगे।



दरअसल, आज हम आपको दही के कबाब बनाना सिखाएंगे। इसे अगर आप इफ्तार पार्टी में सर्व करेंगी तो हर कोई इसे खाकर आपकी तारीफ करेगा। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और ना ही आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरुरत पड़ेगी। आइए देर ना करते हुए आपको दही के कबाब बनाना सिखाते हैं, ताकि आप भी इफ्तार पार्टी में अपने घर वालों का दिल जीत सकें। 

Ramadan 2023 Iftar Dishes Delicious And Crispy Dahi Kebabs Recipe News In Hindi
Dahi - फोटो : अमर उजाला
दही के कबाब बनाने के लिए सामग्री
  • पनीर कसा हुआ – सवा कप
  • हंग कर्ड – आधा कप
  • काजू कटे – 3-4 टेबलस्पून
  • ब्रेड का चूरा – 1/2 कप
  • हरी मिर्च कटी – 2-3
  • तला प्याज – 1/2 कप
Ramadan 2023 Iftar Dishes Delicious And Crispy Dahi Kebabs Recipe News In Hindi
Paneer - फोटो : Istock
 
  • हरा धनिया कटा – 2-3 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
  • गरम मसाला – 1 टी स्पून
  • कॉर्न फ्लोर – 2 टेबलस्पून
  • तेल – तलने के लिए
  • नमक – स्वादानुसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Ramadan 2023 Iftar Dishes Delicious And Crispy Dahi Kebabs Recipe News In Hindi
दही - फोटो : Istock

विधि

दही के कबाब बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को कद्दूकस करके एक बाउल में रख दें। इसके बाद एक कटोरे में हंग कर्ड डाल कर इसमें पनीर अच्छे से मिला दें। इसमें तला हुआ प्याज, कटे हुए काजू, हरी मिर्च और हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिला लें। सबसे लास्ट में इसमें  नमक और काली मिर्च डाल कर अच्छे से मिलाएं। इस मिश्रण को थोड़ा गाढ़ा करने के लिए इसमें आप ब्रेड क्रम्स भी मिला सकते हैं। 

विज्ञापन
Ramadan 2023 Iftar Dishes Delicious And Crispy Dahi Kebabs Recipe News In Hindi
dahi kabab - फोटो : instagram

एक बात का ध्यान रखें कि इसे ज्यादा गूंथना नहीं है। अगर आप ऐसा करते हैं तो दही नमी छोड़ने लगेगा, जिसके बाद कबाब नहीं बनेंगे। अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी बॉल्स बनाएं और दही कबाब को कॉर्न फ्लोर के साथ कोट करें। सभी कबाब को इसी तरह से तैयार कर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed