फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mango Golgappa : अगर ट्राई करना है कुछ अलग और टेस्टी तो इस तरह से बनाएं मैंगो गोलगप्पा

Wed, 05 Apr 2023 11:57 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 05 Apr 2023 11:57 AM IST
सार

अगर आप सादा गोलगप्पे खाते-खाते बोर हो गई हैं तो आज हम आपको मैंगो गोलगप्पा को तैयार करने का तरीका बताएंगे। 

विज्ञापन
Try Mango Golgappa Something Tasty and Different Recipe News in Hindi
Mango Golgappe - फोटो : social media

 Mango Golgappa : गर्मियों का मौसम आते ही सब के जहन में आम का नाम जरूर आता है। शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा जिसे इस मौसम में आम खाना नहीं पसंद होगा। चाहे आम का आचार हो या फिर पका हुआ आम हो, इसे देखते ही लोगों की जुबान ललचाने लगती है। आपने भी आम को कई तरीके से खाया होगा, पर एक जाने-माने शेफ ने आम को खाने का एक नया तरीका इजाद किया है।



दरअसल, उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मैंगो गोलगप्पा की रेसिपी शेयर की है। गोलगप्पा एक ऐसा स्ट्रीट फूड है जो भारत की हर गली में आपको मिल जाएगा। इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। हर प्रदेश में इसके नाम भी अलग-अलग है। अगर आप सादा गोलगप्पे खाते-खाते बोर हो गई हैं तो आज हम आपको मैंगो गोलगप्पा को बनाने का सिंपल तरीका बताएंगे ताकि आप भी अपने गेस्ट को इस अनोखी डिश को परोस कर तारीफ बटोर सकें। 

Try Mango Golgappa Something Tasty and Different Recipe News in Hindi
Mango - फोटो : Social Media

मैंगो गोलगप्पा बनाने के लिए जरूरी सामान 

  • एक कच्चा आम टुकड़ों में कटे
  • दो पके हुए आम टुकड़ों में कटे
  • एक हरी मिर्ची
  • 30 ग्राम पुदीने के पत्ते
  • 45 ग्राम हरी धनिया
Try Mango Golgappa Something Tasty and Different Recipe News in Hindi
Mango - फोटो : Social media
  • अदरक एक टुकड़ा
  • चीनी इच्छा अनुसार
  • बूंदी इच्छा अनुसार
  • नंमक स्वाद अनुसार
  • चाट मसाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Try Mango Golgappa Something Tasty and Different Recipe News in Hindi
mango - फोटो : अमर उजाला

विधि

मैंगो गोलप्पा बनाने के लिए सबसे पहले एक कच्चे और दो पके हुए आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अगर शेफ की बात करें तो उन्होंने इसे बनाने के लिए अल्फांसो आम का इस्तेमाल किया है। 

विज्ञापन
Try Mango Golgappa Something Tasty and Different Recipe News in Hindi
mango - फोटो : social media

आप चाहें तो अपने हिसाब से आम का चयन करें। एक ब्लेंडर में आम को डालने के बाद इसमें अदरक, एक हरी मिर्च, पुदीने के पत्ते, धनिए की पत्ती, चीनी और पानी मिला कर पीस लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed