फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Navami 2024: रामलला को करना है प्रसन्न तो उन्हें लगाएं खीर का भोग, आसान तरीके से करें तैयार

Wed, 17 Apr 2024 10:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 17 Apr 2024 10:41 AM IST
सार

आज राम नवमी के दिन आप रामलला को उनकी प्रिय चावल की खीर का भोग लगा सकते हैं। 

विज्ञापन
Ram Navami 2024 Ram ji favorite bhog kheer recipe celebrations of lord Ram birthday
खीर बनाने का तरीका - फोटो : iStock

आज पूरे देश में राम नवमी का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में राम नवमी का काफी महत्व है। मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। ऐसे में हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से उत्साह के साथ मनाया जाता है।



इस साल की राम नवमी काफी खास है, क्योंकि सदियों के इंतजार के बाद इस साल रामलला अयोध्या में स्थित अपने विशाल मंदिर में अपना जन्मोत्सव मना रहे हैं। ऐसे में इसकी धूम देश भर में दिखाई दे रही है। बहुत से लोग तो आज अयोध्या रामलला के दर्शन को जा रहे हैं, तो वहीं बहुत से लोग अपने ही घरों में राम भगवान का जन्मदिन मना रहे हैं। अगर आप भी अपने घर में ही रामलला के जन्मदिन मना रहे हैं, तो उनकी प्रिय चावल की खीर बनाकर भगवान राम को उसका भोग लगा सकते हैं। 

Ram Navami 2024 Ram ji favorite bhog kheer recipe celebrations of lord Ram birthday
खीर बनाने का तरीका - फोटो : Pexel

खीर बनाने का सामान

  • चावल - 1/2 कप
  • दूध - 4 कप
  • चीनी - 1/2 कप
  • इलायची पाउडर
  • बादाम, काजू, पिस्ता, किशमिश
Ram Navami 2024 Ram ji favorite bhog kheer recipe celebrations of lord Ram birthday
खीर बनाने का तरीका - फोटो : iStock

विधि

खीर बनाने के लिए सबसे पहले चावलों को अच्छी तरह से धोकर उसे 20 से 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। भिगोने के बाद चावल अच्छा बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Navami 2024 Ram ji favorite bhog kheer recipe celebrations of lord Ram birthday
खीर बनाने का तरीका - फोटो : iStock

कुछ समय के बाद चावलों को पानी से छानकर अलग रख लें। इसके बाद एक भगोने में दूध डालकर उबालें। जब दूध सही से उबल जाए तो उसमें चावल डाल दें। चावलों को लगातार चलाते रहें, वरना ये जल जाएगा।

विज्ञापन
Ram Navami 2024 Ram ji favorite bhog kheer recipe celebrations of lord Ram birthday
खीर बनाने का तरीका - फोटो : iStock

जब चावल पक जाएं तो चीनी और इलायची पाडडर डालें। अब इसे 5-7 मिनट तक पकाएं। इसे चलाते रहें ताकि ये भगोने में नीचे लग न जाए। अच्छी तरह से पक जाने के बाद खीर में कटी हुए मेवा डालें। अब ये खीर तैयार है। जब ये ठंडी हो जाए तो इसका भोग रामलला को लगाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed