फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan Special Recipe: इस राखी कलाकंद से कराएं भाई का मुंह मीठा, जानें इसे बनाने का आसान तरीका

Mon, 19 Aug 2024 12:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 19 Aug 2024 12:03 AM IST
सार

अगर अपने भाई के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं तो कलाकंद की मिठाई तैयार करें। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan Special Recipe of kalakand how to make kalakand at home in hindi
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : Amar Ujala
Raksha Bandhan Special Recipe: रक्षाबंधन खुशियों का त्यौहार है। इस दिन बहनें खुशी-खुशी अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। त्योहारों के समय में घरों से लेकर बाजारों तक में मिठाई का अलग ही क्रेज रहता है, लेकिन बाजार में इस वक्त मिलावट वाली मिठाइयां मिलती हैं, जिनको खाकर तबीयत खराब होने का डर बना रहता है।


ऐसे में अगर आप भी बाजार की मिलावट वाली मिठाइयों से बचना चाहती हैं तो राखी के त्योहार पर घर पर मिठाई तैयार करें। आज यहां हम आपके घर पर ही आसान विधि से कलाकंद बनाने का तरीका बताएंगे।

कलाकंद एक ऐसी मिठाई है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है। यह बनाना भी काफी आसान रहता है। इसको बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए बिना देर करते हुए आपको घर पर कलाकंद बनाना सिखाते हैं। ताकि आप अपने भाई को घर पर बनी स्वादिष्ट मिठाई खिला सकें। 
Raksha Bandhan Special Recipe of kalakand how to make kalakand at home in hindi
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : instagram

कलाकंद बनाने का सामान

  • दूध - 1 लीटर 
  • मावा (खोया) - 250 ग्राम
  • चीनी - 1/2 कप 
  • घी - 1 टेबलस्पून
  • इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
  • पिस्ता और बादाम
Raksha Bandhan Special Recipe of kalakand how to make kalakand at home in hindi
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : instagram
विधि 
 

कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाले पैन में दूध को उबालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें। अब दूध को तब तक पकाएं जब तक कि वह लगभग आधा न रह जाए। जब ये सही से पक जाए तो उसमें मावा डालें और लगातार चलाते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan Special Recipe of kalakand how to make kalakand at home in hindi
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : instagram

ध्यान रखें कि ये आपको लगातार चलाना है, वरना पैन में लगने लगेगा। जब ये मिश्रण गाढ़ा हो जाए और कड़ाही के किनारों से छूटने लगे तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें।

विज्ञापन
Raksha Bandhan Special Recipe of kalakand how to make kalakand at home in hindi
रक्षाबंधन 2024 - फोटो : instagram

जब मिश्रण पूरी तरह से गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद करें। ट्रे में निकालने से पहले ट्रे में घी लगाएं और फिर मिश्रण को ट्रे में निकाल लें। अब इसके ऊपर पिस्ता और बादाम के टुकड़े डालकर सजाएं। आखिर में इसे अपने हिसाबे के बराबर भागों में काट लें। अब इसे फ्रिज में रख दें और इसी से अपने भाई का मुंह मीठा कराएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed