Raksha Bandhan Recipe in Hindi: इस साल राखी का पवित्र त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी हर भाई-बहन से शुरू कर दी है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराती हैं। वैसे तो रक्षाबंधन के त्योहार पर बाजार में आपको हर तरह की मिठाई मिल जाएगी, लेकिन त्योहार के मौसम में बाजारों में मिलावट वाली मिठाई मिलती है। जिसको खाकर तबियत खराब होने का डर रहता है। ऐसे में आप अपने भाई के लिए घर पर ही कुछ खास बना सकती हैं।
{"_id":"66b88f67c6bdee641c0d6ebe","slug":"raksha-bandhan-2024-how-to-make-malai-ghevar-at-home-in-hindi-malai-ghevar-recipe-2024-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Raksha Bandhan Recipe: राखी बांधते वक्त अपने भाई को खिलाएं होममेड मावा घेवर, घर पर ऐसे करें तैयार","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Raksha Bandhan Recipe: राखी बांधते वक्त अपने भाई को खिलाएं होममेड मावा घेवर, घर पर ऐसे करें तैयार
Mon, 19 Aug 2024 12:03 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 19 Aug 2024 12:03 AM IST
सार
अगर आप राखी पर अपने भाई को कुछ अच्छा बनाकर खिलाना चाहती हैं तो मलाई घेवर एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
मलाई घेवर
- फोटो : instagram
मलाई घेवर
- फोटो : instagram
घेवर बनाने का सामान
- मैदा - 2 कप
- घी - 1/2 कप
- दूध - 1/4 कप
- पानी - 1 कप
- मावा
- बर्फ के टुकड़े - 4-5
- चीनी - 2 कप
- इलायची पाउडर - 1/4 चम्मच
- केसर - 10-12 धागे
- घी (तलने के लिए)
मलाई घेवर
- फोटो : instagram
विधि
घेवर का बैटर तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मैदा लें। अब इसमें घी और बर्फ के टुकड़े डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि घी और मैदा अच्छे से मिल जाए। इसके बाद, दूध और थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और लगातार मिलाते रहें। जब इसका पतला बैटर तैयार हो जाए तो इसे साइड में रख दें। इसमें किसी भी प्रकार की गुठलियां नहीं होनी चाहिए।
घेवर का बैटर तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में मैदा लें। अब इसमें घी और बर्फ के टुकड़े डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि घी और मैदा अच्छे से मिल जाए। इसके बाद, दूध और थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और लगातार मिलाते रहें। जब इसका पतला बैटर तैयार हो जाए तो इसे साइड में रख दें। इसमें किसी भी प्रकार की गुठलियां नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
मलाई घेवर
- फोटो : instagram
अब इसके लिए आपको चाशनी तैयार करनी है। चाशनी बनाने के लिए एक पैन में चीनी और 1 कप पानी डालें। चीनी को अच्छी तरह से घुल जाने के बाद इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें। इसे धीमी आंच पर गर्म रखें। चाशनी जब तैयार हो जाए तो इसे साइड में रख दें। अब एक गहरे पैन में घी गरम करें। घी की मात्रा इतनी होनी चाहिए कि घेवर उसमें डूब सके सके।
विज्ञापन
मलाई घेवर
- फोटो : instagram
अब घेवर के बैटर को एक बड़े चम्मच या किसी कटोरी से पैन के केंद्र में डालें। धीरे-धीरे बैटर को बीच में डालते रहें ताकि घेवर गोलाकार बने। जैसे ही घेवर तैयार होने लगे तो सुनहरा होने के बाद इसका अतिरिक्त घी निकालने के लिए इसे पैन से निकालकर नैपकिन पर रखें।