फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2021: इस रक्षाबंधन को बनाएं खास, घर पर ही तैयार करें काजू कतली और मालपुआ

Sun, 22 Aug 2021 12:17 AM IST
Abhilash Srivastava लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 22 Aug 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
rakhi 2021 kaju katli and malpua easy recipe
रक्षाबंधन के त्योहार को बनाएं खास - फोटो : Pixabay

भाई- बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन कई मामलों में खास है। आपसी प्यार का यह त्योहार देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग रीति-रिवाज के साथ मनाया जाता है, पर सभी स्थानों पर एक चीज सबसे कॉमन है- मिठाई। रक्षाबंधन में जब तक मुंह मीठा न हो जाए तब तक इस त्योहार को कैसे पूरा माना जा सकता है? वैसे तो त्योहार के समय में बाजार में तरह-तरह की मिठाइयां मिल जाती हैं, पर यह कितनी शुद्ध हैं, यह सवाल सभी के मन में हमेशा से बना ही रहता है। तो क्यों न इस त्योहार पर घर पर ही सबसे स्वादिष्ट और शुद्ध मिठाई बनाकर त्योहार को सेहत के हिसाब से भी परफेक्ट बनाया जाए।


काजू कतली और मालपुआ जैसी मिठाइयां खानी हर किसी को पसंद होती है। तो आइए आगे की स्लाइडों में आपको इन दो मिठाइयों को घर पर ही बनाने के सबसे आसान तरीके के बारे में बताते हैं। आप भी इसे ट्राई करके रक्षाबंधन में शुद्धता की मिठास घोल सकते हैं।

rakhi 2021 kaju katli and malpua easy recipe
काजू कतली की मिठाई कैसे बनाएं - फोटो : instagram
घर पर कैसे बनाएं काजू कतली?
हम सब की सबसे पसंदीदा मिठाई काजू कतली को घर पर बनाना आसान है। आइए इसे बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं। इसके लिए आपको चाहिए, 200 ग्राम काजू, 100 ग्राम पिसी हुई चीनी, 1/3 कप पानी और 1 टीस्पून घी।
  • सबसे पहले काजू को बारीक पीस लें। अब गैस पर पैन में चीनी और पानी डालकर उबाल आने का इंतजार करें। 
  • अब इसमें काजू पाउडर डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए पकाएं।
  • पेस्ट को धीमी आंच पर 8-10 मिनट पकाएं। अब इस पेस्ट को किसी प्लेट में निकालकर फैला लें और ठंडा होने दें।
  • अब इसे चाकू से काजू कतली जैसे आकार में काट लें और चांदी का वर्क लगाकर सजा लें।
rakhi 2021 kaju katli and malpua easy recipe
घर पर बनाएं मालपुआ - फोटो : Social media
घर पर कैसे बनाएं मालपुआ?
लोगों की पसंदीदा मालपुआ को घर पर बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको चाहिए- एक कप गेहूं का आटा, सौंफ पिसी हुई, एक टेबलस्पून नारियल का बुरादा, 3 से 4 इलायची पिसी हुई, 1/2 कप चीनी, 3 टेबलस्पून दूध और घी।
  • सबसे पहले दूध में चीनी डालकर एक घंटे के लिए रख दें।
  • आटे में सौंफ, इलायची और नारियल का बुरादा डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब दूध को मिक्स आटे में मिलाकर चम्मच से फेंटकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब कड़ाही में घी डालकर उसे गर्म करने को रखें। इसमें आटे के पेस्ट को पूरी के आकार के डालकर फ्राई करें। गरमागरम मालपुए को रक्षाबंधन पर सर्व कर त्योहार को और भी खास बनाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed