फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: पनीर का मीठा खुरमा बनाने की विधि है बेहद आसान, बच्चों को आएगा बेहद पसंद

Wed, 08 Jun 2022 02:01 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 08 Jun 2022 02:01 PM IST
विज्ञापन
Paneer Khurma Recipe Paneer Ka Khurma Banane Ki Vidhi In Hindi
paneer - फोटो : Pixabay

खुरमा या फिर शक्कर पारे का नाम सुनते ही मैदे की वो मीठी डिश याद आ जाती है। लेकिन आज हम लेकर आए हैं पनीर से बना खुरमा। जिसे बनाना ट्रेडिशनल तरीके से तो मुश्किल है। पनीर खुरमा एक बिहारी स्वीट डिश है। जिसे बेलग्रामी भी कहते हैं। जिसे परंपरागत तरीके से बनाने में काफी समय लगता है।4 लेकिन फटाफट इसे शार्टकट तरीके से बनाया जा सकता है। अगर आपको भी मीठे की क्रेविंग रहती है तो एक बार पनीर का खुरमा जरूर ट्राई करें। ये काफी स्वादिष्ट लगते हैं। साथ ही प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर पनीर का स्वाद भी इसमे होता है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा पनीर का खुरमा।

Paneer Khurma Recipe Paneer Ka Khurma Banane Ki Vidhi In Hindi
पनीर
पनीर का खुरमा बनाने की सामग्री

पनीर का खुरमा बनाने के लिए मात्र दो सामग्रियों की जरूरत होगी। जो कि मुख्य हैं। जिसमे 260 सौ ग्राम पनीर और चीनी शामिल हैं। इस मात्रा को आप अपने हिसाब से कम ज्यादा कर सकते हैं। जैसे कि अगर आप ज्यादा पनीर लेकर बनाना चाह रहे हैं तो चीनी की मात्रा को भी बढ़ा लें।

Paneer Khurma Recipe Paneer Ka Khurma Banane Ki Vidhi In Hindi
paneer
पनीर का खुरमा बनाने की विधि

पनीर का खुरमा बनाने के लिए सबसे पहले चीनी की चाशनी को तैयार करें। इसके लिए तीन चौधाई कप चीनी और डेढ़ कप पानी को कूकर में रख दें। अब इस पानी को उबाल आने दें। जिससे कि चीनी पूरी तरह से पानी में पिघल जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Paneer Khurma Recipe Paneer Ka Khurma Banane Ki Vidhi In Hindi
paneer - फोटो : iStock

अब दो सौ ग्राम पनीर लेकर इन्हें क्यूब्स में काट लें। अब इन सारे पनीर के टुकड़ों को पिघले हुए चीनी की चाशनी में डाल दें। पनीर के डालते ही चाशनी में एक बार फिर से उबाल आएगा। इन पनीर के टुकड़ों को किसी चम्मच से ना चलाएं और ऐसे ही चाशनी में उबलने दें। अब प्रेशर कूकर में ढक्कन लगाकर इसे बंद कर दें। फिर तेज आंच पर एक सीटी लगाने के बाद गैस की आंच को बिल्कुल धीमा कर दें। 

विज्ञापन
Paneer Khurma Recipe Paneer Ka Khurma Banane Ki Vidhi In Hindi
पनीर - फोटो : iStock

अब इस धीमी आंच पर ही पनीर को करीब आधे घंटे तक पकाएं। आधे घंटे बाद जब कूकर के ढक्कन को हटाएंगी तो देखेंगी पनीर पूरी तरह से गोल्डन ब्राउन कलर की होकर पक चुकी है। लेकिन अभी चाशनी पतली ही रहती है। ऐसे में ढक्कन हटाकर तेज आंच पर ही इसे कुछ देर और पकाएं। जब चाशनी गाढ़ी हो जाए तो गैस को बंद कर दें। फिर इस कूकर को ऐसे ही ठंडा होने के लिए छोड़ दें। ठंडा हो जाने के बाद पनीर के टुकड़ों को किसी चलनी पर रख दें। जिससे कि बची हुई चाशनी छनकर दूसरे बर्तन में इकट्ठी हो जाए। बस इस पनीर खुरमा को सर्व करें। और बची हुई चाशनी से किसी और स्वीट डिश को तैयार कर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed