फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Easy Khichdi Recipe: खिचड़ी बनाने का सही तरीका जान लेंगी तो बच्चे भी चट जाएंगे प्लेट

Wed, 29 Jan 2025 06:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 29 Jan 2025 06:17 PM IST
सार

खिचड़ी एक स्वादिष्ट, पौष्टिक और हल्का भोजन है जिसे सही तरीके से बनाया जाए तो बच्चे भी इसे खुशी-खुशी खा सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और यह आसानी से पचने वाला भोजन है।   
 

विज्ञापन
Perfect Khichdi Recipe Easy healthy and Tasty for Kids swadisht khichdi banane ki vidhi aur samagri
खिचड़ी बनाने का सही तरीका - फोटो : instagram
loader

Perfect Khichdi Recipe: खिचड़ी का नाम सुनते ही बच्चों से  लेकर बड़े लोग तक मुंह बनाने लगते हैं। ये भारतीय घरों में अक्सर बनाई जाती है। खासतौर पर जब अभी जब सर्दी का मौसम चल रहा है, तब तो गरम-गरम खिचड़ी खाने स्वादिष्ट लगती है।

दरअसल, खिचड़ी एक पारंपरिक भारतीय व्यंजन है, जिसे चावल और दाल के मेल से बनाया जाता है। यह हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला भोजन है। इसे आप कई तरीकों से बना सकते हैं।

वैसे तो ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है, लेकिन अगर इसे सही तरह से न बनाया जाए तो इसका स्वाद काफी खराब और बोरिंग सा लगता है। ऐसे में यहां हम आपको खिचड़ी बनाने की ऐसी विधि बताने जा रहे हैं, जिसको फॉलो करके आप स्वादिष्ट खिचड़ी तैयार कर सकते हैं। 

Perfect Khichdi Recipe Easy healthy and Tasty for Kids swadisht khichdi banane ki vidhi aur samagri
4 लोगों के लिए खिचड़ी बनाने का सामान - फोटो : iStock

4 लोगों के लिए खिचड़ी बनाने का सामान

  • चावल- 1 कप 
  • मूंग दाल-1/2 कप (धुली हुई)  
  • घी या मक्खन- 2-3 चम्मच  
  • सब्जियां- गाजर, मटर, बीन्स, आलू (बारीक कटी हुई)  
  • हींग- 1 चुटकी  
  • जीरा- 1/2 चम्मच  
  • हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच  
  • नमक-  स्वादानुसार  

 

Perfect Khichdi Recipe Easy healthy and Tasty for Kids swadisht khichdi banane ki vidhi aur samagri
बनाने की विधि - फोटो : adobe stock

बनाने की विधि

सही तरह से खिचड़ी बनाने के लिए आपको सबसे पहले दाल-चावल तैयार करने हैं। इसके लिए चावल और दाल को धोकर 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। जब तक दाल-चावल भीगे हुए हैं, तब तक सब्जियों को बारीक काटकर तैयार कर लें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Perfect Khichdi Recipe Easy healthy and Tasty for Kids swadisht khichdi banane ki vidhi aur samagri
बनाने की विधि - फोटो : instagram

अब एक प्रेशर कुकर में घी गर्म करें। इसमें हींग और जीरा डालकर हल्का भून लें। चाहें तो 1-2 कटी हरी मिर्च डाल सकते हैं। इसमें बारीक कटी सब्जियां डालें और 2-3 मिनट तक भूनें। हल्दी पाउडर और थोड़ा नमक डालें।

विज्ञापन
Perfect Khichdi Recipe Easy healthy and Tasty for Kids swadisht khichdi banane ki vidhi aur samagri
बनाने की विधि - फोटो : instagram

 भिगोए हुए चावल और दाल को कुकर में डालें और 2-3 मिनट तक हल्का भूनें। इसके बाद से कुकर में से खुशबू आने लगेगी। अब इसमें 4-5 कप पानी डालें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed