फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर पर ही बनाएं पाव भाजी, कम समय में तैयार करने का ये रहा सबसे आसान तरीका

Wed, 11 Dec 2019 10:51 AM IST
Nilesh Kumar लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 11 Dec 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
Pav bhaji recipe, pav bhaji kaise banta hai, Pav bhaji recipe in Hindi

चटपटे, मसालेदार और जायकेदार व्यंजनों का लुत्फ उठाने के लिए सर्दियों का मौसम शानदार होता है। ठंड के मौसम में गरमा-गर्म परोसे जाने वाले फूड आइटम पर हमारा ज्यादा जोर होता है, और ऐसे में खाने को पाव भाजी मिल जाए तो तबीयत खुश हो जाएगी। बाजार में सबकुछ उपलब्ध तो है, लेकिन डर रहता है तो बस सेहत खराब होने का। ...तो क्यों न घर में ही बनाई जाए पावभाजी, समय भी ज्यादा नहीं लगेगा, तरीका हम आपको बता दे रहे हैं।

Pav bhaji recipe, pav bhaji kaise banta hai, Pav bhaji recipe in Hindi
पाव भाजी सामग्री
  • उबले आलू - 3 (300 ग्राम)
  • टमाटर- 6 (400 ग्राम)
  • फूल गोभी - 1 कप छोटा छोटा कटा (200 ग्राम)
  • शिमला मिर्च - 1 (100 ग्राम)
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • मक्खन - 1/2 कप (100 ग्राम)
  • हरा धनिया - 3-4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • मटर के दाने - 1/2 कप
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • पाव भाजी मसाला - 2 छोटी चम्मच
  • देगी लाल मिर्च - 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
Pav bhaji recipe, pav bhaji kaise banta hai, Pav bhaji recipe in Hindi

पाव भाजी बनाने की विधि
सबसे पहले फूल गोभी को बारीक काट लें। फूल गोभी और मटर को पकने के लिए गैस पर रख दें। ध्यान की दोनों सब्जियां ज्यादा पकनी नहीं चाहिए। आलू को छील लें, टमाटर और शिमला मिर्च को बारीक काट लें। गर्म पैन में 2 टेबल स्पून मक्खन डालें फिर इसमें अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च को भून लें। अब कटे हुए टमाटर, शिमला मिर्च में हल्दी और धनिया पाउडर डालकर मिक्स कर लें। इसे 2-3 मिनट तक पकाएं। अब इसमें गोभी और मटर डालकर मैशर से अच्छे से मैश कर लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pav bhaji recipe, pav bhaji kaise banta hai, Pav bhaji recipe in Hindi

सारी सब्जी के के पकने के बाद इसमें उबला हुआ आलू डालें और नमक, लाल मिर्च और पावभाजी मसाला डालकर अच्छे से पका लें। अब इसमें आधा कप पानी डालें और सब्जियों को तब तक पकांए जब तक वह गाढ़ी नहीं हो जाती। जब भाजी पूरी तरह से पक जाएं फिर उसमें कटा हुआ हरा धनिया और एक चम्मच बटर डाल कर मिला लिजिए।

विज्ञापन
Pav bhaji recipe, pav bhaji kaise banta hai, Pav bhaji recipe in Hindi
पाव सेंके-

सबसे पहले पाव को इस तरह से काटे जिससे वह दूसरे तरफ से भी जुड़ा रहे। अब पैन में बटर डालें और पाव को अच्छी तरह से दोनों तरफ से सेंक लें।

लीजिए तैयार है, आपकी गरमा-गर्म पावभाजी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed