फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भावस्था में आ रही है खांसी तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

Tue, 10 Dec 2019 09:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 10 Dec 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
home remedies for cough and cold during pregnancy

ठंड के मौसम में सर्दी-खांसी होना आम बात है। लेकिन गर्भावस्था में इम्यूनिटी सिस्टम के कमजोर होने की वजह से वायरल इंफेक्शन के फैलने का खतरा ज्यादा होता है। इसलिए ऐसी महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।  सर्दी-जुकाम होने पर किसी भी गर्भवती महिला को बिना डॉक्टर की सलाह के दवा नहीं लेनी चाहिए। लेकिन इन घरेलू नुस्खों के जरिए बचाव जरूर कर लेना चाहिए। तो चलिए जानें वौ कौन से घरेलू नुस्खें हैं जिनके जरिए खांसी और सर्दी से बचा जा सकता है।


 
home remedies for cough and cold during pregnancy
गर्म पानी, चाय या सूप

सर्दी या खांसी की समस्या है तो गर्भवती महिलाएं केवल गुनगुना पानी पीकर भी राहत पा सकती हैं। इसके अलावा तुलसी, अदरक, शहद वाली चाय पीने से भी जुकाम और खांसी में राहत मिल सकती है। इसके साथ ही इन प्राकृतिक चीजों का बच्चे की सेहत पर बुरा असर भी नहीं पड़ेगा।


 
home remedies for cough and cold during pregnancy
- फोटो : Pixabay
भाप से मिल सकती है मदद

अगर सर्दी होने पर बंद नाक परेशान कर रही है तो गर्म पानी की भाप भी फायदा पहुंचा सकती है। किसी बर्तन में पानी गर्म करके उसके ऊपर चेहरे को ले जाएं और सिर को तौलिए से ढंक लें। इससे बंद नाक खुल जाएगी और सिर में हो रहे दर्द में आराम मिल जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for cough and cold during pregnancy
शरीर को गर्म रखें

गर्भावस्था में महिलाओं को खुद का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शरीर को गर्म कपड़ों से ढंक कर रखें। क्योंकि जुकाम के साथ बुखार होने पर ठंड लगती है जो बच्चे की सेहत के लिए भी ठीक नहीं है।


 
विज्ञापन
home remedies for cough and cold during pregnancy
- फोटो : Pixabay
यूकेलिप्टस का तेल

अगर सर्दी होने पर बंद नाक से परेशानी हो रही है तो तकिया पर कुछ बूंदे यूकेलिप्टस के तेल की डाल कर सो जाएं। नाक में यूकेलिप्टस की महक जाएगी तो नींद अच्छी आएगी और बंद नाक में राहत मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed