फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Paneet Aloo Samosa Recipe: ये है टेस्टी और हेल्दी पनीर आलू समोसा बनाने की रेसिपी, खाकर आ जाएगा मजा

Thu, 31 Aug 2023 09:09 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Thu, 31 Aug 2023 09:09 AM IST
विज्ञापन
Paneer aloo samosa recipe in hindi oil free tasty snacks recipes
समोसा बनाने की रेसिपी - फोटो : instagram/fusionfoods

समोसा लगभग सभी को पसंद होता है। स्नैक्स में समोसा एक आम व्यंजन है, लेकिन आज कल लोग अपनी मन पसंद चीज खाने से बचते हैं, वजह होती है तेल चिकना अधिक होना। दरअसल समोसा -पकौड़ी आमतौर पर सभी को पसंद होती है लेकिन ये सब तेल में डीप फ्राई करके बनाएं जाते हैं, इसीलिए लोग सेहत को ध्यान में रखते हुए मन होने पर भी इसे नहीं खाते। ऑइली फूड खाने में भले ही स्वादिष्ट होते हैं लेकिन कई तरह की बीमारियों की जड़ भी होते हैं। ऐसे में पसंदीदा चीजे खाने को लेकर मन मारना पड़ता है। लेकिन आप समोसा को बिना तेल के भी बना सकती हैं, जिससे न तो आप की सेहत पर तेल का असर होगा और न ही आपको अपनी समोसा खाने की इच्छा को मारना होगा। आज हम आपको बिना तेल वाला पनीर आलू का समोसा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

Paneer aloo samosa recipe in hindi oil free tasty snacks recipes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

पनीर-आलू समोसा बनाने की सामग्री

1 कप मैदा, 2-4 उबले आलू,1 कप पनीर, 1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर,1/4 टीस्पून धनिया पाउडर,1 टीस्पून चाट मसाला,1/4 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।

Paneer aloo samosa recipe in hindi oil free tasty snacks recipes
recipe - फोटो : Istock

पनीर-आलू समोसा बनाने की विधि

स्टेप 1 - पनीर-आलू समोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में एक मैदा, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर आटा गूंद लें। इस बात का ध्यान रखें कि आटा ज्यादा सख्त न हो और न ही ज्यादा नरम आटा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Paneer aloo samosa recipe in hindi oil free tasty snacks recipes
roti making - फोटो : istock

स्टेप 2 -अब एक बाउल में उबले हुए आलू, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक मिलाकर समोसे की स्टफिंग बना लीजिए।

स्टेप 3 - फिर जो आटा आपने गूंथ कर रखा था, उसकी छोटी छोटी लोई बना लीजिए।

स्टेप 4- अब लोई को पूड़ी के जैसे बेल लीजिये और उसमें एक चम्मच आलू पनीर का स्टफिंग रखकर समोसे के आकार में तिकोना मोड़ लीजिए।

विज्ञापन
Paneer aloo samosa recipe in hindi oil free tasty snacks recipes
समोसा बनाने की रेसिपी - फोटो : instagram/fusionfoods

स्टेप 5- प्रेशर कुकर को गैस पर आंच में गर्म होने के लिए रख दें। कुकर में नमक डालें और एक जाली स्टैंड रखें। फिर कुकर का ढक्कन से बंद करके दस मिनट करें।

स्टेप 6 -तब तक एक प्लेट को घी लगाकर चिकना कर लीजिए। समोसे पर हल्का घी लगाकर चिकनी वाली प्लेट पर थोड़ी थोड़ी दूरी पर रख दें।

स्टेप 7- गैस पर चढ़े कूकर का ढक्कन हटा कर उसमें  समोसे की प्लेट को जाली स्टैंड पर रख कर ढक दीजिए।

स्टेप 8- करीब 15 से 20 मिनट तक समोसे को कुकर में सिकने दें।

तैयार है आपका बिना तेल वाला पनीर आलू समोसा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed