फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर डिनर में बनाएं दम आलू और पुलाव, खाकर उंगलियां चाटते रह जाएंगे घरवाले

Wed, 30 Aug 2023 10:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 30 Aug 2023 10:32 AM IST
सार

रक्षाबंधन के दिन आप डिनर में दम आलू और पुलाव बनाकर अपने घरवालों का दिल जीत सकते हैं। 

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 dinner recipe for rakhi Dum Aloo and pulao recipe in hindi
डिनर रेसिपी - फोटो : Istock

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन एक ऐसा भारतीय पर्व है, जो भाई और बहन के बीच के प्यार को और मजबूत करने का विशेष मौका प्रदान करता है। इस पर्व के दौरान बहनें अपने भाई की लम्बी उम्र और खुशियों की कामना करती हैं और भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देते हैं।



सभी जगह आज और कल दो दिन राखी का त्योहार मनाया जा रहा है। परिवारों में रक्षाबंधन के मौके पर आमतौर पर परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं। राखी के त्योहार पर खासकर बहनें अपने भाई के लिए उनके पसंदीदा पकवान बनाती हैं, जिनमें उनके भाई की पसंदों और रुचियों का ध्यान रखा जाता है। यह परिवार के सदस्यों को साथ लाने और परिवार के बंधनों को मजबूत करने का एक तरीका होता है।

आज के इस लेख में हम आपको त्योहार पर डिनर के लिए दम आलू और पुलाव बनाना सिखाने जा रहे हैं ताकि आप रक्षाबंधन के इस त्योहार पर अपने परिवार के लिए शानदार और स्वादिष्ट डिनर तैयार कर सकें। 

Raksha Bandhan 2023 dinner recipe for rakhi Dum Aloo and pulao recipe in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दम आलू बनाने का सामान
 

  • 4-5 मध्यम आकार के आलू (उबाले और छिले हुए)
  • 1/2 कप दही
  • 1 बड़ा प्याज
  • 2 बड़े टमाटर (पेस्ट किए हुए)
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन की पेस्ट

 

Raksha Bandhan 2023 dinner recipe for rakhi Dum Aloo and pulao recipe in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 चम्मच तेल (तलने और भूनने के लिए)
  • कटी हुई हरा धनिया (सजाने के लिए)
विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 dinner recipe for rakhi Dum Aloo and pulao recipe in hindi
खाना बनाने के लिए करें स्वस्थ तेल का सेवन - फोटो : istock

विधि

दम आलू बनाना काफी आसान है। इसके लिए आप सबसे पहले उबाले हुए आलू को थोड़े से गर्म तेल में भून लें, ताकि वे थोड़े से क्रिस्पी हो जाएं। क्रिस्पी करने के बाद उन्हें निकालकर रख दें। अब एक पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें और उसमें प्याज को सुनहरा होने तक भूनें।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2023 dinner recipe for rakhi Dum Aloo and pulao recipe in hindi
मसाले - फोटो : pexels.com

अब उसमें अदरक-लहसुन की पेस्ट डालें और उसे भूनें, जब तक उसकी खुशबू न आने लगे। अब कढ़ाई में टमाटर पेस्ट डालें और उसे मसालों के साथ अच्छे से पकाएं, जब तक तेल अलग न हो जाए। अब सभी मसाले डालें - धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, और नमक।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed