फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2021: इस गणेश चतुर्थी बप्पा को लगाएं साबूदाना के मोदक का भोग, रेसिपी बेहद आसान

Fri, 10 Sep 2021 12:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 10 Sep 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
On this Ganesh Chaturthi Bappa enjoys Sabudana Modak know how to make recipe
इस गणेश चतुर्थी बप्पा को लगाएं साबूदाना के मोदक का भोग, रेसिपी बेहद आसान - फोटो : Istock

गणेश चतुर्थी में कम वक्त रह गया है। बप्पा 10 सितंबर को भक्तों के घरों में विराजेंगे। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व की तैयारियां शुरू हो गयीं हैं। लोग बप्पा को धूमधाम से घर लाने के लिए तैयारियों में लगे हुए हैं। घरों में साफ सफाई, सजावट हो रही है। इस पावन पर्व पर अगर आप भी भगवान गणेश को खुश करना चाहते हैं तो सबसे पहले बप्पा के पसंदीदा भोग के बारे में जान लीजिये। गणेश जी को मोदक बहुत प्रिय है। इसलिए गणपति की पूजा में मोदक का भोग जरूर लगाएं। अब सवाल है कि बप्पा के लिए स्वादिष्ट मोदक बनाए कैसे। वैसे तो मोदक की भी कई वैरायटी हैं। मोदक की पारंपरिक रेसिपी में मूल रूप से चावल के आटे या मावा का इस्तेमाल होता है लेकिन आप मोदक की रेसिपी में थोड़ा सा ट्विस्ट दे सकते हैं। इस बार साबूदाने के मोदक बनाकर पारंपरिक मोदक के स्वाद में थोड़ा सा बदलाव ला सकते हैं। चलिए जानते हैं साबूदाना के मोदक बनाने की आसान रेसिपी।

On this Ganesh Chaturthi Bappa enjoys Sabudana Modak know how to make recipe
इस गणेश चतुर्थी बप्पा को लगाएं साबूदाना के मोदक का भोग, रेसिपी बेहद आसान - फोटो : Istock

साबूदाना मोदक बनाने की सामग्री

साबूदाना मोदक बनाने के लिए अधिक सामग्री की जरूरत नहीं होती। इसके लिए साबूदाना, चीनी, देशी घी और इलायची पाउडर चाहिए होता है। आप अपनी मर्जी के मुताबिक खाने का रंग भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अब जानते हैं कि मोदक बनाने के लिए सामग्री किस अनुपात में होनी चाहिए।

एक कप साबूदाना
एक बड़ा चम्मच घी
आधा कप चीनी
आधा छोटा चम्मच पीसी हरी इलायची

On this Ganesh Chaturthi Bappa enjoys Sabudana Modak know how to make recipe
इस गणेश चतुर्थी बप्पा को लगाएं साबूदाना के मोदक का भोग, रेसिपी बेहद आसान - फोटो : Istock

साबूदाना मोदक बनाने की विधि

- साबूदाने को अच्छे से धोकर दो से तीन घंटे के लिए भिगो दें। जब साबूदाना अच्छे से भीग जाएं तो उसे पानी से निकाल कर साफ पानी में 3-4 बार फिर से धोकर निकाल लें।
- एक पैन में घी गर्म करके उसमें धुला हुआ साबूदाना डालकर करीब 6 से 8 मिनट तक भून लें। साबूदाने का हल्का रंग बदलने लगेगा। अब पैन में चीनी डालें और अच्छी तरह से घुलने दें। इसके बाद हरी इलायची पाउडर डालकर कुछ देर तक चलाते रहें। ऐसा करने में 20 या उससे अधिक समय लग सकता है। जिसके बाद साबूदाने का मिक्सचर पैन में आपस में चिपकने लगेगा। फिर गैस की आंच बंद कर दें और मिक्सचर को ठंडा होने के लिए रख दें।  

विज्ञापन
विज्ञापन
On this Ganesh Chaturthi Bappa enjoys Sabudana Modak know how to make recipe
इस गणेश चतुर्थी बप्पा को लगाएं साबूदाना के मोदक का भोग, रेसिपी बेहद आसान - फोटो : Istock

-मोदक बनाने वाले सांचे में थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें, उसके बाद उसमें ठंडा किया हुआ साबूदाने का मिक्सचर भर दें। इसी तरह सारे मिक्सर से मोदक बना लें और सूखने के लिए थोड़ी देर रख दें। बप्पा के भोग के लिए स्वादिष्ट और आसान तरीके से मोदक बनकर तैयार हैं। 11 दिन के गणेश उत्सव में एक बार साबूदाना मोदक भी बनाएं और इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें। 

विज्ञापन
On this Ganesh Chaturthi Bappa enjoys Sabudana Modak know how to make recipe
इस गणेश चतुर्थी बप्पा को लगाएं साबूदाना के मोदक का भोग, रेसिपी बेहद आसान - फोटो : Istock

भगवान गणेश को मोदक क्यों पसंद है
गणेश जी की मोदक से जुड़ी एक कथा प्रचलित है। कथा के मुताबिक, एक बार भगवान शिव सो रहे थे और गणेश जी पहरा दे रहे थे। इस दौरान परशुराम वहां पहुंचे तो गणेश जी ने उन्हें द्वार पर ही रोक दिया। परशुराम  क्रोधित हो गए और गणेश जी से युद्ध करने लगे। परशुराम गणेश जी से पराजित होने ही वाले थे कि तभी उन्होंने शिव जी द्वारा दिए गए परशु से गणेश जी पर प्रहार कर दिया। जिससे गणेश जी का एक दांत टूट गया। दांत टूटने से गणेश जी को खाने पीने में परेशानी होने लगी तो उनके लिए मोदक तैयार करवाए गए। मोदक मुलायम होते हैं इसलिए गणेश जी ने उसे पेट भर खाया और काफी प्रसन्न हुए। जिसके बाद से मोदक गणपति का प्रिय व्यंजन बन गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed