फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2021: बप्पा को बेहद प्रिय है मोदक, इस बार इस आसान रेसिपी से घर पर ही मिनटों में बनाएं

Fri, 10 Sep 2021 12:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 10 Sep 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Chawal Mawa Modak Easy Recipe
मोदक की आसान रेसिपी - फोटो : Istock

गणेश चतुर्थी नजदीक है। गणपति जी को घर लाने की तैयारी भी जारी है। घर की सफाई से लेकर पूजा-घर की साज-सज्जा में लोग लगे हुए हैं। बप्पा का आसन, वस्त्र, पूजा के सामान की खरीदारी भी शुरू हो गयी है। आप गणपति की मूर्ति तो घर ले आएंगे लेकिन अगर आप चाहते हैं कि बप्पा खुशी खुशी आपके घर के मंदिर में आकर विराजें और उनका आशीर्वाद आप पर बरसे तो श्री गणेश को प्रसन्न करने के लिए आपको भी कुछ खास करना पड़ेगा। बप्पा को प्रसन्न करना मुश्किल काम नहीं, वो तो आपके हाथों के बने स्वादिष्ट मोदक से ही प्रसन्न हो जाएंगे। गणपति उत्सव में जितने दिन बप्पा घर में विराजमान रहें, आपके किचन से स्वादिष्ट व्यंजन की महक आनी चाहिए। महक इतनी मोहक हो कि बप्पा को भी भूख लग जाए। इसलिए इस बार गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए उनके पसंदीदा मोदक घर पर ही बनाएं। चलिए जानते हैं बप्पा के भोग के लिए स्वादिष्ट मोदक बनाने की विधि।

Ganesh Chaturthi 2021 Chawal Mawa Modak Easy Recipe
मोदक की आसान रेसिपी - फोटो : Istock

चावल के आटे और मावा के मोदक की सामग्री

2 कप चावल का आटा
1 चम्मच घी
1 कप कच्चा कसा हुआ नारियल  
2 चम्मच गुड़
1 बड़ा चम्मच बारीक कटा काजू- बादाम
5 हरी इलायची पिसी हुई

Ganesh Chaturthi 2021 Chawal Mawa Modak Easy Recipe
मोदक की आसान रेसिपी - फोटो : Istock

चावल के आटे और मावा के मोदक बनाने की रेसिपी

एक पैन को गर्म करके उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल और गुड़ डाल दें। लगभग 10 मिनट तक इस मिक्सचर को चलाते रहे। काजू, बादाम और पिसी इलायची डालकर अच्छे से आंच पर पकने दें। जब गुड़ पिघलकर अच्छे से नारियल से लिपट जाए और मिक्सचर गाढ़ा हो जाये तो पैन को गैस से उतार कर ठंडा कर लीजिये। ये मोदक की भरावन तैयार हो गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Chawal Mawa Modak Easy Recipe
मोदक की आसान रेसिपी - फोटो : Istock

मोदक बनाने के लिए एक पैन में पानी और घी डालकर उबाल लीजिये। उसमें हल्का नमक और चावल का आता डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब पैन को किसी बर्तन से ढककर पकने के लिए छोड़ दीजिये। जब चावल वाला मिक्सचर पककर आधा हो जाए तो एक स्टील के कटोरे में थोड़ा सा घी लगाकर मिक्सचर को उसमें गूंथ लीजिये।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2021 Chawal Mawa Modak Easy Recipe
मोदक की आसान रेसिपी - फोटो : Istock

अब इस आटे की छोटी छोटी लोई बनाकर हल्के हाथों से दबाएं। लोई को फैला कर फूल के आकार में कर लीजिये। नारियल वाला तैयार भरावन का मिश्रण भरकर लोई को चारों तरफ से अच्छे से बंद कर दें। सभी मोदक किसी मलमल के कपड़े पर रखें और करीब 10 से 15 मिनट के लिए भाप में पकाने के बाद निकाल लें। स्वादिष्ट मोदक तैयार हैँ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed