Dussehra Dinner Recipe: दशहरे का त्योहार खुशियों, उत्साह और स्वादिष्ट पकवानों के बिना अधूरा लगता है। इस दिन घरों में पूजा-पाठ की तैयारियां होती हैं, तो कहीं रावण दहन देखने और मेले में घूमने का उत्साह रहता है। ऐसे में दिनभर की भागदौड़ के बाद रात के खाने में कुछ ऐसा बनाने का मन करता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ जल्दी भी तैयार हो जाए।
खाने में क्या बनाएं: दशहरा पर रात के खाने में शामिल करें ये खास रेसिपी, 10 मिनट में हो जाएगी तैयार
Dusshera quick dinner recipe: दशहरे के दिन जब घर में दूसरे काम भी हों, तब यह झटपट बनने वाली रेसिपी आपका समय बचा सकती है।
मसाला पनीर सैंडविच बनाने के लिए सामग्री
- ब्रेड के 4 स्लाइस
- 100 ग्राम पनीर
- 1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 छोटा टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- आधा छोटा चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
- 1 छोटा चम्मच मक्खन या तेल
- थोड़ा हरा धनिया
मसाला पनीर सैंडविच बनाने की विधि
स्टेप 1- सबसे पहले पनीर को एक कटोरे में अच्छी तरह मसल लें। इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
स्टेप 2- अब मिश्रण में नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। आपका स्वादिष्ट पनीर मसाला तैयार है।
स्टेप 3- ब्रेड के दो स्लाइस लें और उन पर तैयार पनीर का मिश्रण समान रूप से फैलाएं। इसके ऊपर ब्रेड के दूसरे स्लाइस रखकर सैंडविच बना लें।
स्टेप 4- तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा मक्खन या तेल लगाएं। सैंडविच को धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। ध्यान रखें कि पनीर की भरावन अच्छी तरह गर्म हो जाए।
स्टेप 5- तैयार सैंडविच को बीच से काटकर प्लेट में रखें। इसे हरी चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ परोसें।
सैंडविच को और स्वादिष्ट बनाने के टिप्स
अगर आप सैंडविच को थोड़ा चटपटा बनाना चाहती हैं, तो इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च या थोड़ा भुना जीरा मिला सकती हैं। बच्चों के लिए बना रही हैं, तो हरी मिर्च कम रखें। चाहें तो ब्रेड के अंदर थोड़ा पनीर और डाल सकती हैं। हालांकि, अधिक सामग्री भरने से सैंडविच पलटना मुश्किल हो सकता है।
दशहरे पर क्यों है यह रेसिपी खास?
दशहरे के दिन घर के काम, पूजा और बाहर घूमने की वजह से खाना बनाने के लिए कम समय मिल सकता है। ऐसे में यह रेसिपी कम मेहनत में डिनर तैयार करने का आसान विकल्प है। पनीर से प्रोटीन मिलता है, जबकि ब्रेड से ऊर्जा देने वाले कार्बोहाइड्रेट मिलते हैं। साथ में सब्जियां शामिल करने से भोजन में विविधता भी आती है।