फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2022: नए साल पर बच्चों के लिए तैयार करें चीज से बना ये टेस्टी स्नैक

Mon, 27 Dec 2021 04:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 27 Dec 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
new year eve snack make mozzarella cheese stick perfect for kids
mozzarella cheese sticks

आजकल के बच्चे हर दिन कुछ ना कुछ नया खाने की डिमांड करते हैं। उन्हें रोज के खाने से जल्दी ही बोरियत महसूर होने लगती है। ऐसे में बाहर के खाने की डिमांड को घर के बने टेस्टी स्नैक्स से पूरा कर सकते हैं। तो इस बार कोरोना के कारण अगर घर से बाहर नहीं जा रहें तो घर में ही बच्चों को इस टेस्टी स्नैक्स के जरिए ट्रीट दें। नए साल का जश्न शानदार हो जाएगा। 

new year eve snack make mozzarella cheese stick perfect for kids
cheese

न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर बच्चों के लिए तैयार करें म़ॉजरेला चीज से बनें टेस्टी स्टिक। इन्हें खाकर बच्चे बाहर का खाना भूल ही जाएंगे। इसे बनाने के लिए जरूरत होगी पांच सौ ग्राम मॉजरेला चीज, तेल तलने के लिए, एक तिहाई कप कॉर्न स्टॉर्च, दो तिहाई कप मैदा, आधा चम्मच नमक, डेढ़ कप ब्रेडक्रम्ब्स, एक चम्मच ऑर्गेनो, एक चौथाई कप पानी, एक अंडा फेंटा हुआ।

new year eve snack make mozzarella cheese stick perfect for kids
Cheese - फोटो : istock
मॉजरेला स्टिक बनाने की विधि

एक छोटे से कटोरे में अंडे को अच्छी तरह से फेंट लें। साथ में इसमे पानी मिला लें। अब एक कटोरे में ब्रेड क्रम्ब्स और गार्लिक सॉल्ट मिलाकर रख लें। साथ में एक दूसरे कटोरे में मैदा और कॉर्नस्टॉर्च को मिलाकर रख लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
new year eve snack make mozzarella cheese stick perfect for kids
mozzarella cheese sticks

अब एक मोटे तले के पैन में तेल को गर्म करें। तापमान नापने वाले से इस तेल के तापमान को 365 डिग्री फॉरेनहाइट के तापमान तक गर्म करें। मॉजरेला चीज को पतले, लंबे स्टिक में काट लें। अब इस मॉजरेला स्टिक को तैयार अलग-अलग मिक्सचर में डुबोएं। सबसे पहले कॉर्नस्टॉर्च और मैदे के घोल में इसे डुबोने के बाद फेंटे हुए अंडे के मिश्रण में डुबोएं। इसमे से निकालकर इसे ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह से कोट करें। जब ये अच्छे से कोट हो जाए तो गर्म तेल में तलें। जब तक कि ये सुनहरा ना हो जाए। तीस सेकेंड में इन स्टिक को तेल से बाहर कर टिश्यू पेपर पर निकाल लें। इन स्टिक के तेल को अच्छी तरह से सुखाने के बाद सॉस के साथ सर्व करें। ये टेस्टी स्नैक बच्चों से लेकर बड़े तक हर किसी को पसंद आएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed