फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fasting Food: नवरात्रि उपवास में कम हो गई है एनर्जी तो अपनाएं ये टिप्स, बिना परेशानी पूरा होगा व्रत

Wed, 29 Mar 2023 11:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 29 Mar 2023 11:08 AM IST
विज्ञापन
Navratri Fasting Food To Take During Fast To Maintain Energy Level News In Hindi
Fasting Tips - फोटो : amar ujala

Navratri Fasting Food: इस वर्ष नवरात्रि के साथ ही रमजान भी है। दोनों ही उत्सवों में लोग उपवास करते हैं। नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत रखा जाता है, जिसमें फलाहार किया जाता है। वहीं रोजा में भी मुस्लिम समुदाय के लोग व्रत करते हैं। इस दौरान वह सुबह के वक्त सहरी और शाम में इफ्तारी करते हैं। उपवास या रोजा के मौके पर भूखे रहने से कमजोरी महसूस हो सकती है। कई लोग उपवास रखने के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं और बीमार पड़ जाते हैं। वहीं उपवास या रोजा में खाली पेट होने से एनर्जी भी कम हो सकती है। पूरा दिन कुछ न खाने पीने से तबीयत खराब भी हो सकती है। ऐसे में उपवास में ऊर्जावान बने रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कुछ आसान टिप्स को अपनाकर भूखे रहने पर भी एनर्जी बनी रहती हैं।

Navratri Fasting Food To Take During Fast To Maintain Energy Level News In Hindi
coconut water - फोटो : istock

हाइड्रेटेड रहें

रोजा हों या नवरात्रि का उपवास हों, शरीर को हाइड्रेट रखें। नवरात्रि में पानी पिया जा सकता है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीएं। इससे भूख और सिर दर्द की समस्या कम होती है। पानी के अलावा फलों के जूस और नारियल पानी के सेवन से भी शरीर को हाइड्रेट रख सकते हैं। साथ ही पूरे दिन ब्लड सुगर लेवल को भी कंट्रोल कर सकते हैं। रोजा रखने वाले सहरी या इफ्तारी में नारियल पानी, जूस या दूध का सेवन करें।

Navratri Fasting Food To Take During Fast To Maintain Energy Level News In Hindi
मखाने की खीर - फोटो : Istock

प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट को बैलेंस करें

उपवास के दौरान जब भी भोजन या व्रत के लिए फलाहार का सेवन करें तो प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को डाइट में बैलेंस करें। व्रत में अगर कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है तो शरीर को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर युक्त फूड्स दें। फाइबर के लिए फल और प्रोटीन के लिए मखाने का सेवन कर सकते हैं। नवरात्रि उपवास में साबूदाना टिक्की, सेंधा नमक से बनी साबूदाने की खिचड़ी और मखाने की खीर आदि का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Fasting Food To Take During Fast To Maintain Energy Level News In Hindi
Fasting Tips - फोटो : iStock

थोड़ी थोड़ी देर में खाएं

नवरात्रि उपवास में शरीर को ऊर्जावान रखने के लिए थोड़ी थोड़ी देर में कुछ हल्का खाएं। खाली पेट रहने से बेचैनी, सिरदर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए 2-3 घंटे के अंतराल में फल, जूस या अन्य उपवास का भोजन ले सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
Navratri Fasting Food To Take During Fast To Maintain Energy Level News In Hindi
tea - फोटो : istock

चाय-कॉफी के सेवन से बचें

ऊर्जा बनाएं रखने के लिए अक्सर लोग कॉफी या चाय का सेवन करते हैं। व्रत में चीनी और दूध वाली चाय का सेवन किया जा सकता है या ब्लैक टी व कॉफी भी पी सकते हैं। लेकिन इस तरह के पेय पदार्थों के सेवन से डिहाइड्रेशन हो सकता है, साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम को भी नुकसान होता है। उपवास के दौरान अधिक चाय या कॉफी के सेवन से बचें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed