Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि की धूम मंदिरों के साथ-साथ घरों मे भी दिखाई दे रही है। लोग मां दुर्गा के दर्शन के लिए भारी भीड़ में भी मंदिरों में लाइनों में लगे हैं। हर कोई मां दुर्गा के इन दिनों में व्रत उपवास करके उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करता है। नवरात्रि में सभी जगह कन्या पूजन का काफी महत्व होता है। बहुत से लोग अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं, तो वहीं कई लोग नवमी के दिन।
Chaitra Navratri 2023 : कन्या पूजन के लिए ऐसे बनाएं हलवा-पूड़ी, खाकर तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग
आज हम आपको आसान तरीके से कन्या पूजन के भोग के लिए आसान तरह से हलवा चना और पूड़ी बनाना सिखाएंगे।
ऐसे बनाएं सूजी का हलवा
जरूरी सामान- सूजी, घी, शक्कर, इलायची पाउडर, काजू, बादाम बारीक कटे हुए
विधि - सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले पैन में घी गर्म करके इसमें सूजी डालें और इसे तब तक भूनें, जब तक इसका रंग सुनहरा ना हो जाए। अब इसमें नाप कर पानी डालें और पानी डालते वक्त इसे लगातार चलाते रहें। जब इसका पानी अच्छे से सूख जाए तो इसमें चीनी मिलाएं। जब चीनी अच्छे से घुल जाए और हलवा बन जाए तो इसमें ऊपर से मेवा मिला दें।
ऐसे बनाएं काले चने
जरूरी सामान
- काले चने
- हरा धनिया
- घी
- लाल मिर्च पाउडर
- गरम मसाला
- नमक
- हरी मिर्च
- जीरा
- हल्दी पाउडर
- धनिया पाउडर
- अमचूर पाउडर
विधि
काले चने बनाने के लिए इसे एक रात पहले भिगो कर जरूर रख दें। अब अगले दिन फूले हुए चनों को अच्छे से धोएं और फिर दो से तीन सीटी आने तक इसे पकाएं। जब कुकर की सीटी निकल जाए तो चने बाहर निकाल लें। अब एक पैन में घी गर्म करके इसमें जीरा और सारे मसाले डाल लें। मसाला पकने के बाद इसमें चने डालकर कुछ देर के लिए ढक दें। जब ये पक जाए तो गैस बंद करके इसके ऊपर धनिया डाल दें।