फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maa Chandraghanta Favorite Bhog: मां चंद्रघंटा को प्रिय है ये पकवान, नवरात्रि के तीसरे दिन लगाएं भोग

Wed, 24 Sep 2025 07:18 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 24 Sep 2025 07:18 AM IST
सार

Maa Chandraghanta Favorite Bhog: अगर आप मां चंद्रघंटा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो नवरात्रि के तीसरे दिन खास पकवान का भोग उन्हें लगाएं। 

विज्ञापन
Navratri Day 3 Maa Chandraghanta Favorite Bhog Third Day Navratri Bhog Item
मां चंद्रघंटा - फोटो : Amar Ujala

Maa Chandraghanta Favorite Bhog: नवरात्रि के पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा बड़े श्रद्धा और भक्तिभाव से की जाती है। नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है, जो साहस, शक्ति और शांति की देवी मानी जाती हैं। इस दिन माता रानी को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा की जाती है और उनकी पसंदीदा वस्तुओं का भोग लगाया जाता है।



मां चंद्रघंटा को खीर का भोग अर्पित करना बेहद शुभ और फलदायक माना जाता है। खासकर मखाने और केसर से बनी खीर उनकी पूजा में प्रमुख होती है। ये स्वादिष्ट और पौष्टिक भोग न केवल देवी को प्रिय होता है, बल्कि इसे खाने से भक्तों के स्वास्थ्य में सुधार होता है।

अगर आप भी नवरात्रि के इस पावन दिन मां चंद्रघंटा को खुश करना चाहते हैं, तो मखाने और केसर की खीर बनाकर उनका भोग लगाना न भूलें। इससे आपकी पूजा में विशेष महत्व बढ़ेगा और देवी की कृपा बनी रहेगी।

Navratri Day 3 Maa Chandraghanta Favorite Bhog Third Day Navratri Bhog Item
मखाने की खीर बनाने का सामान - फोटो : ANI
मखाने की खीर बनाने का सामान
  • मखाने  – 1 कप
  •  दूध – 1 लीटर 
  •  चीनी – 1/2 कप 
  •  केसर – कुछ धागे 
  •  इलायची पाउडर 
  • कटे हुए बादाम और पिस्ता  
  •  घी – 1 टेबलस्पून

 
Navratri Day 3 Maa Chandraghanta Favorite Bhog Third Day Navratri Bhog Item
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

मखाने की खीर बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो एक कड़ाही में 1 टेबलस्पून घी गर्म करें। अब मखाने डालकर मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें। ध्यान रखें मखाने जलें नहीं। भुने हुए मखाने अलग रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri Day 3 Maa Chandraghanta Favorite Bhog Third Day Navratri Bhog Item
विधि - फोटो : instagram
अब एक गहरे पतीले में दूध डालकर उबालें। जब दूध उबलने लगे, तो आंच धीमी कर दें और इसे तब तक पकाएं जब तक दूध आधा ना रह जाए। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध तले में लगे नहीं।
विज्ञापन
Navratri Day 3 Maa Chandraghanta Favorite Bhog Third Day Navratri Bhog Item
विधि - फोटो : Adobe stock
अब उबले हुए दूध में भुने हुए मखाने डालें। अच्छी तरह मिलाएं ताकि मखाने दूध में अच्छी तरह से पक जाएं और नरम हों। करीब 10-15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। दूध और मखाने के मिश्रण में चीनी डालें। अच्छी तरह घुलने दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed