फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cooking Tips: टाइट पराठा बनाकर हो गए हैं परेशान? ये ट्रिक्स आपके पराठे को बनाएंगी बिल्कुल मम्मी के हाथों जैसा

Tue, 23 Sep 2025 10:49 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 23 Sep 2025 10:49 AM IST
सार

How To Make Soft Paratha At Home: अगर आप भी मम्मी के हाथों जैसा मुलायम पराठा बनाना चाहती हैं तो इस लेख को आखिर तक पढ़ें। 

विज्ञापन
how to make perfect soft paratha in hindi soft paratha banane ka tarika
क्या आपका पराठा भी बनाने के बाद टाइट हो जाता है, तो बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : Adobe stock

How To Make Soft Paratha At Home: घर पर बने पराठे का खास स्वाद हर किसी को पसंद आता है, लेकिन कई बार पराठा बनाने में वह मुलायमापन नहीं आता जो मम्मी के हाथों के पराठे में होता है। इसका कारण सही तरीका और कुछ खास टिप्स को न अपनाना हो सकता है।



इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस तरह सही आटा गूंथे, किस तापमान पर पराठा सेकें, और किन बातों का ध्यान रखें ताकि आपका पराठा बाहर से कुरकुरा और अंदर से पूरी तरह से नरम बने।

अगर आप चाहती हैं कि आपके घर के खाने की महफिल में मम्मी के बनाए पराठों जैसा स्वाद आए, तो इसे ध्यान से पढ़िए और अपनी रसोई में इन आसान लेकिन असरदार तरीकों को अपनाइए। 

how to make perfect soft paratha in hindi soft paratha banane ka tarika
सही तरह से आटा गूंथें - फोटो : freepik.com
सही तरह से आटा गूंथें

पराठा बनाने के लिए अगर पराठा का आटा सही तरह से गुंथा नहीं होगा, तो इससे पराठा सही बनेगा। आटा गूंथते समय ध्यान रखें कि ये नरम औल लचीला होना चाहिए, क्योंकि ज्यादा सख्त या सूखा आटा पराठे को टाइट बना देता है। इसलिए आटे में धीरे-धीरे पानी डालकर नरम और लचीला आटा गूंधें। ये सॉफ्ट तो हो लेकिन ऐसा न हो कि चिपके। आटा अगर सही तरह से गूंथा गया हो तो पराठा बनने पर फुला-फुला और नरम रहता है।

 
how to make perfect soft paratha in hindi soft paratha banane ka tarika
कुछ देर आटे को सेट होने दें - फोटो : Adobe stock
कुछ देर आटे को सेट होने दें

कभी भी आटा गूंथने के तुरंत बाद पराठा न बनाएं। बल्कि कुछ देर के लिए इसे ऐसे ही रख दें। इस दौरान आटा अपनी नमी को अच्छे से सोख लेता है और उसमें मौजूद ग्लूटेन विकसित होता है। इससे पराठा बेलने में आसानी होती है और पराठा नरम, सॉफ्ट और फूला-फूला बनता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to make perfect soft paratha in hindi soft paratha banane ka tarika
कुछ देर आटे को सेट होने दें - फोटो : Adobe stock
हल्के हाथ से पराठा बेलें

पराठा बेलते समय ज्यादा दबाव या जोर से बेलने से पराठा टाइट और सख्त हो जाता है। इसलिए पराठे को हमेशा हल्के हाथ से बेलें ताकि आटे में हवा बनी रहे। ये हवा पराठे को फुलाने में मदद करती है और नरमी बनाए रखती है।

 
विज्ञापन
how to make perfect soft paratha in hindi soft paratha banane ka tarika
आंच हो सही - फोटो : instagram
आंच हो सही

अक्सर लोग जल्दबाजी में तेज आंच पर ही पराठा सेकने लगते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। ध्यान रखें कि तेज आंच पर पराठा बाहर से जल्दी सिक जाता है, लेकिन अंदर कच्चा रह सकता है, जिससे वो टाइट और सख्त लगने लगता है। मध्यम आंच पर पराठा धीरे-धीरे अच्छी तरह पकता है और पूरी तरह से नरम रहता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed