फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: इस आसान रेसिपी से उपवास में बनाएं चटपटी साबूदाना भेल, खाकर आ जाएगा मजा

Tue, 12 Oct 2021 09:57 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 12 Oct 2021 09:57 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2021 Vrat Chatpati Sabudana Bhel Recipe in Hindi
साबूदाना भेल रेसिपी - फोटो : Istock

नवरात्रि के उपवास में रोजाना एक जैसे व्यंजन खाकर बोर हो जाते होंगे। अगर आप को ये लगता है कि फलाहारी खाने में ज्यादा वैराएटी नहीं होती, तो आप गलत हैं। फलाहारी खाने में भी तरह तरह ते व्यंजन होते हैं। आप को व्रत में कुछ न कुछ फलाहार तो करना ही होता है तो क्यों न कोई लजीज डिश खाएं। नवरात्रि के उपवास में आज एक नयी चटपटी और झटपट वाली रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। अगर कुछ हल्का खाना चाहते हैं लेकिन उसका स्वाद चटपटा सा चाहिये तो भेल बना लीजिए। भेल लगभग सभी को पसन्द होती है। हल्के मसालेदार स्नैक्स में भेल बेस्ट विकल्प है। अब आप सोचेंगे कि व्रत में भेल कैसे खाएं? यहां जो रेसिपी हम बताने जा रहे हैं वह फलाहारी भेल की रेसिपी है, जिसे आप व्रत में चटकारे मार कर खा सकते हैं। ये फलाहारी भेल साबूदाना की बनेगी, जिसमें मूंगफली, मसाले आदि का इस्तेमाल होगा। घर पर रखी सामग्री से आप स्वादिष्ट भेल बना सकते है वो भी झटपट से। तो चलिए जानते हैं व्रत वाली साबूदाना भेल बनाने की रेसिपी।

Navratri 2021 Vrat Chatpati Sabudana Bhel Recipe in Hindi
साबूदाना भेल रेसिपी - फोटो : istock

साबूदाना भेल की सामग्री

आधा कप साबूदाना, एक आलू उबला और छिला हुआ, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, दो बड़े चम्मच मूंगफली, एक बड़ा चम्मच काजू, एक बड़ा चम्मच कटा हरा धनिया, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, दो चम्मच घी, सेंधा नमक स्वादानुसार, थोड़ा सा नींबू का रस

Navratri 2021 Vrat Chatpati Sabudana Bhel Recipe in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

साबूदाना भेल की विधि

स्टेप 1- फलाहारी साबूदाना भेल बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को पानी में अच्छी तरह से धो लें।

स्टेप 2- फिर साबूदाने को रात भर या 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2021 Vrat Chatpati Sabudana Bhel Recipe in Hindi
मूंगफली - फोटो : iStock

स्टेप 3- अब आलू को उबालकर छील लें और फिर उसे काट कर रख दें।

स्टेप 4-  फिर एक पैन में मूंगफली को सुनहरा होने तक भून लें।

स्टेप 5- मूंगफली के अलावा काजू को भी ब्राउन होने तक अच्छे से भून लीजिए।

स्टेप 6- अब एक पैन में घी गरम करें, फिर उसमें साबूदाना डालें और लगातार चलाते हुए अच्छे से भून लें।

विज्ञापन
Navratri 2021 Vrat Chatpati Sabudana Bhel Recipe in Hindi
साबूदाना भेल रेसिपी - फोटो : instagram

स्टेप-7 जब साबूदाना नरम हो जाए तो समझिए वो पक गया है। उसे एक बाउल में निकाल लीजिए।

स्टेप 8- अब इसमें कटे हुए आलू, मूंगफली, काजू, हरा धनिया, नींबू का रस, सेंधा नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला मिला लें।

हरि धनिया से गार्निश करके साबूदाना भेल सर्व करें। जो सामग्री आप नहीं खाते हैं उसे स्किप भी कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed