फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: नवरात्रि में लीजिए आलू-पनीर कोफ्ते का स्वाद, ये रही आसान रेसिपी

Mon, 11 Oct 2021 09:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 11 Oct 2021 09:26 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2021 vrat aloo paneer kofta recipe in hindi
नवरात्रि 2021 कोफ्ते बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock

नवरात्रि के मौके पर 9 दिनों के उपवास में फलाहारी खाने में वैरायटी चाहते हैं, तो रोज कुछ अलग और स्वादिष्ट व्रत वाली रेसिपी बना सकते हैं। व्रत में जो भी खाया जाता है, उसी को थोड़ा ट्विस्ट देकर कुछ चटपटी और लजीज डिश बना सकते हैं। घी वाले फ्राई आलू, आलू की टिक्की, आलू का हलवा आदि तो व्रत में खाते ही होंगे। लेकिन अगर ये सब खा कर बोर हो गए हों तो आज हम आपको आलू की बेहद लजीज रेसिपी बताने जा रहे हैं। क्या आपने व्रत में कोफ्ते खाएं हैं, अगर नहीं खाएं तो जो रेसिपी हम बताने जा रहे हैं उसमें आपको कोफ्ते का स्वाद भी मिल जाएगा। व्रत में पनीर भी खाया जाता है। आलू और पनीर को मिला कर आप उपवास की ऐसी रेसिपी बना सकते हैं, जिससे मिनटों में आपकी भूख खत्म हो जाएगी। तो इस नवरात्रि उपवास में बनाइए फलाहारी कोफ्ता। अगली स्लाइड्स में जानिए फलाहारी आलू पनीर कोफ्ता बनाने की रेसिपी...

Navratri 2021 vrat aloo paneer kofta recipe in hindi
नवरात्रि 2021 कोफ्ते बनाने की रेसिपी - फोटो : iStock

आलू पनीर कोफ्ता बनाने के लिए सामग्री

-कद्दूकस किया हुआ पनीर
-उबले हुए आलू
-कुट्टू का आटा
-काली मिर्च पाउडर
-लाल मिर्च पाउडर
-घी
-हरी मिर्च
-सेंधा नमक
-खोया
-बारीक कटा हरा धनिया।

Navratri 2021 vrat aloo paneer kofta recipe in hindi
नवरात्रि 2021 कोफ्ते बनाने की रेसिपी - फोटो : iStock

आलू पनीर कोफ्ता बनाने की रेसिपी:-

स्टेप-1 पनीर और दो उबले आलू को एक साथ मिलाकर अच्छे से मैश कर लीजिए।

स्टेप 2- इस मिश्रण में पिसी काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, दो चम्मच कुट्टू का आटा और खोया मिला लें। वैसे आप बिना खोया के भी ये रेसिपी बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2021 vrat aloo paneer kofta recipe in hindi
नवरात्रि 2021 कोफ्ते बनाने की रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप-3 जब ये अच्छे से मिल जाए तो बारीक कटे हरे धनिया को भी इसमें डालकर मिला लीजिए।

स्टेप-4 सभी सामग्री मिलाने के बाद कोफ्ते की बॉल बना लीजिए।

विज्ञापन
Navratri 2021 vrat aloo paneer kofta recipe in hindi
नवरात्रि 2021 कोफ्ते बनाने की रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 5- फिर कड़ाही  आंच पर चढ़ाकर उसमें घी गर्म करें। अब कोफ्ता बॉल्स को घी में तल लीजिए। कुरकुरे और सुनहरे होने पर कड़ाही से निकाल लीजिए।

स्टेप 6- अब आप चाहें तो इसे चटनी के साथ खा सकते हैं या नॉर्मल सब्जी की तरह ग्रेवी भी तैयार कर सकते हैं, जिसमें कोफ्ता बॉल्स को मिक्स करके सब्जी बना सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed