फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: उपवास में बनाएं कुट्टू पनीर पकौड़ा, इस रेसिपी से झटपट हो जाएगा तैयार

Sun, 10 Oct 2021 09:07 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 10 Oct 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2021 Vrat Falahari dish Kuttu Paneer Pakoda Recipe
कुट्टू पनीर पकौड़ा रेसिपी - फोटो : Istock

नवरात्रि का व्रत है तो भक्ति भाव के साथ ही सेहत पर भी ध्यान दें। व्रत में अनाज नहीं खाया जाता बल्कि फलाहार किया जाता है। ऐसे में फलाहारी व्यंजन को स्वादिष्ट तरीके से बनाने की रेसिपी आनी चाहिए। लोग व्रत में उबले आलू, दही, पनीर दूध , कुट्टू या सिंघाड़े के आटे की बनी पूरियां खाते हैं। अभी तक आपने कुट्टू के आटे से बनी रोटी या पूरी खाई होगी लेकिन क्या आपने कुट्टू के आटे से बनी कोई और स्वादिष्ट रेसिपी खाई है। आज हम आपको कुट्टू के आटे का बना नवरात्रि स्पेशल पकौड़ा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ये रेसिपी झटपट तैयार हो जाएगी और खाने में स्वादिष्ट भी होगी। कुट्टू के आटे के पकौड़े में पनीर का भी इस्तेमाल होगा। इस व्यंजन को बनाना आसान है। व्रत में भूख लगने पर ये फलाहारी स्नैक्स आपकी भूख मिटाएगा। आइए जानते हैं कुट्टू पनीर पकौड़ा बनाने की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी।

Navratri 2021 Vrat Falahari dish Kuttu Paneer Pakoda Recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

कुट्टू पनीर पकौड़ा की सामग्री

1 कप कुट्टू का आटा, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, स्वादानुसार सेंधा नमक, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, पनीर, घी

Navratri 2021 Vrat Falahari dish Kuttu Paneer Pakoda Recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कुट्टू पनीर पकौड़ा बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- ये फलाहारी डिश बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में कुट्टू का आटा निकालकर उसमें सभी मसाले और सेंधा नमक मिलाकर पानी में खोलकर एक बैटर तैयार कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2021 Vrat Falahari dish Kuttu Paneer Pakoda Recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

स्टेप 2- अब पनीर को पतले चकोर पीस में काट लीजिए।

स्टेप 3- पनीर की दो स्लाइस लीजिए। एक पर हरि चलनी लगाकर दूसरी से इसे कवर कर दें। 

विज्ञापन
Navratri 2021 Vrat Falahari dish Kuttu Paneer Pakoda Recipe
कुट्टू पनीर पकौड़ा की रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 4- सभी पनीर के पीस इसी तरह तैयार करने के बाद कड़ाही में घी गर्म करें।

स्टेप 5- जो मिश्रण अपने तैयार किया था, उसमें पनीर पीस को डिप करें। फिर गैस पर गर्म हो रहे घी में फ्राई करें। पनीर को हल्का सुनहरा होने तक भूने। 

पकने के बाद कड़ाही गैस से उतार दें और चटनी के साथ गर्मागरम व्रत के फलाहारी कुट्टू पनीर पकौड़े खाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed