फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Narak Chaturdashi 2021: नरक चतुर्दशी में इस हेल्दी काजू बर्फी से कराएं सबका मुंह मीठा, ये रही आसान रेसिपी

Wed, 03 Nov 2021 12:08 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 03 Nov 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
narak chaturdashi 2021 prepare healthy kaju barfi on the occasion of narak Chaturdashi easy recipe
नरक चतुर्दशी 2021 काजू बर्फी रेसिपी - फोटो : Istock

दिवाली के मौके पर तरह तरह की मिठाइयां घर पर आती हैं। बाजार की मिठाई अधिक मीठी होने के साथ सेहत के लिहाज से नुकसानदायक भी हो सकती है। ऐसे में इस दीवाली आप घर पर ही हेल्दी मिठाई बना सकते हैं। अधिकतर लोगों को काजू की बर्फी या काजू कतली बहुत पसंद होती हैं। बाजार से काजू कतली लाने से बेहतर हैं आप उसे घर पर ही बनाएं। काजू कतली बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती, न ही अधिक सामग्री की जरूरत होती है। काजू कतली सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है। काजू में प्रोटीन, खनिज, आयरन, फाइबर, फोलेट और विटामिन होता है। वहीं ये मिठाई डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इस दिवाली आप घर पर ही यहां बताई जा रही आसान रेसिपी से काजू कतली बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं स्वादिष्ट और हेल्दी काजू कतली बनाने की आसान रेसिपी, जो आपकी दिवाली में बढ़ा देगी मिठास।

narak chaturdashi 2021 prepare healthy kaju barfi on the occasion of narak Chaturdashi easy recipe
नरकचतुर्दशी 2021- काजू बर्फी रेसिपी - फोटो : Pixabay

काजू कतली बनाने की सामग्री

काजू,चीनी, दूध, इलायची पाउडर, चांदी का वर्क, एक बर्तन में घी लगा हुआ

narak chaturdashi 2021 prepare healthy kaju barfi on the occasion of narak Chaturdashi easy recipe
नरक चतुर्दशी 2021 काजू बर्फी रेसिपी - फोटो : istock

काजू की बर्फी या काजू कतली बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- काजू कतली बनाने के लिए सबसे पहले काजू और दूध को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।

स्टेप 2- इस पेस्ट में चीनी मिलाएं और हल्की आंच पर कुछ देर तक पकाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
narak chaturdashi 2021 prepare healthy kaju barfi on the occasion of narak Chaturdashi easy recipe
नरक चतुर्दशी 2021 काजू बर्फी रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 3- इस दौरान दूध को लगातार चलाते रहें। 

स्टेप 4- जब ये गाढ़ा होकर गूंथे आटे की तरह हो जाए तो आंच को बंद कर दें। 

विज्ञापन
narak chaturdashi 2021 prepare healthy kaju barfi on the occasion of narak Chaturdashi easy recipe
नरक चतुर्दशी 2021 काजू बर्फी रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 5- अब एक प्लेट में घी लगाकर उसपर दूध का ये पेस्ट फैला लें। ऊपर से चांदी का वर्क लगा कर जमने के लिए रख दें।

स्टेप 6- जब काजू बर्फी अच्छे से जम जाए तो एक धारदार चाकू से डायमंड के शेप में काट लें। आपकी काजू कतली तैयार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed