फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: खाने में बनाएं लजीज मुगलई एग करी, इस रेसिपी से स्वाद होगा दोगुना

Tue, 28 Sep 2021 08:54 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 28 Sep 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
mugalai egg curry recipe in hindi egg dishes recipes
एग करी रेसिपी - फोटो : Istock

अगर आप एग खाते हैं और अपने लंच या डिनर में एग को भी शामिल करना चाहते हैं तो ये रेसिपी आपके लिए है। अंडे खाने के शौकीन लोगों के लिए यह रेसिपी बहुत टेस्टी और लजीज है। आपने एग करी तो खाई ही होगी। आज हम आपको स्वादिष्ट एग करी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। दरअसल, अपने-अपने स्वाद के मुताबिक लोग एग करी बनाते हैं। एग करी बनाने की कई रेसिपी भी हैं लेकिन अगर आप अपनी रूटीन एग करी का स्वाद कुछ बदलना चाहते हैं और रोज से अलग लजीज डिश चाहते हैं तो आज हम आपको मुगलई स्टाइल में एग करी बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। मुगलई एग करी स्पाइसी भी होगी और आपके खाने का स्वाद बढ़ाने लायक भी है। आपको मुगलई एग करी एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए। ये रेसिपी आसान है और बच्चों व बड़ों सभी को पसंद आ जाएगी। चलिए जानते हैं, मुगलई एग करी की रेसिपी।

mugalai egg curry recipe in hindi egg dishes recipes
अंडे - फोटो : pixabay

मुगलई एग करी बनाने के लिए सामग्री

4 अंडे, 1 कप टमाटर प्यूरी, 2 टेबल स्पून क्रीम, 2 टेबल स्पून काजू का पेस्ट, 1 मीडियम प्याज,1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट,1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर, 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर और स्वादानुसार नमक
 

mugalai egg curry recipe in hindi egg dishes recipes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock

मुगलई एग करी बनाने की आसान रेसिपी 

स्टेप 1- मुगलई एग करी बनाने के लिए 4 अंडे लेकर उन्हें सख्त उबाल लीजिए।

स्टेप 2- अब एक पैन लीजिए और उसमें तेल, लौंग, तेजपत्ता, इलायची, अदरक न लहसुन का पेस्ट डालें। कटे हुए प्याज भी मिला लीजिए। फिर प्याज के नरम होने तक उसे हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
mugalai egg curry recipe in hindi egg dishes recipes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

स्टेप 3- अब टमाटर प्यूरी को पैन में डालिए और मसालों के साथ पका लीजिए। 

स्टेप 4- इस मिश्रण को तब तक पकाइए जब तक तेल अलग न होने लगे। 

स्टेप 5- जब तेल मसालों से अलग होने लगे तो उसमें क्रीम डालिए। आप चाहें तो क्रीम की जगह काजू के पेस्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ग्रेवी में इस पेस्ट को कुछ देर पकने दीजिए।

विज्ञापन
mugalai egg curry recipe in hindi egg dishes recipes
एग करी रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 6- इसके बाद आप अपने स्वाद के मुताबिक मसाले मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
 

स्टेप 7- जो अंडे आपने उबाले थे, उन्हें दो हिस्सों में काट लीजिए और जो ग्रेवी तैयार की है, उसमें डाल कर मिला लीजिए। अब पैन आंच से उतार लीजिए। धनिया पत्ती से एग करी को गार्निश करें, और अब आपकी मुगलई एग करी खाने के लिए तैयार है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed