फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: इस आसान रेसिपी से बनाएं नारियल और दही की चटनी, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

Mon, 27 Sep 2021 09:10 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 27 Sep 2021 09:10 AM IST
विज्ञापन
coconut curd chutney Recipe in Hindi Nariyal Dahi Chutney Recipe
नारियल और दही की चटनी की रेसिपी - फोटो : Istock

स्नैक्स हो या लंच व डिनर किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए चटनी सबसे बेस्ट होती है। खाने के साथ चटनी खाने का शौक ज्यादातर लोगों को होता है। अगर खाने के साथ चटनी मिल जाए तो खाना अधिक स्वादिष्ट हो जाता है। चटनी भी अलग अलग तरीके की होती है। तीखी, मीठी और खट्टी हर तरह की चटनी आपके खाने का जायका बढ़ा देती है। वहीं चटनी को सिर्फ खाने के साथ मैच अप नहीं किया जाता बल्कि अगर सब्जी या दाल न हो तो रोटी-पराठे के साथ भी चटनी को खा सकते हैं। इसलिए आपको अच्छी और स्वादिष्ट चटनी बनाना जरूर आना चाहिए। आज हम आपको नारियल और दही की चटनी बनाने की रेसिपी बताएंगे। नारियल और दही की चटनी बनाना आसान तो है ही, स्वाद और सेहत दोनो के लिहाज से परफेक्ट है। चलिए जानते हैं नारियल और दही की चटनी बनाने की आसान रेसिपी।

coconut curd chutney Recipe in Hindi Nariyal Dahi Chutney Recipe
नारियल और दही की चटनी की रेसिपी - फोटो : iStock

नारियल-दही की चटनी बनाने की सामग्री 

आधा कप नारियल कद्दूकस किया हुआ, 4 चम्मच भुनी हुई चने की दाल, 4 चम्मच दही, आधा इंच अदरक, 2 हरी मिर्च, 10 करी पत्ता, 1 चम्मच राई, एक चुटकी हींग, नमक, तेल और पानी।

coconut curd chutney Recipe in Hindi Nariyal Dahi Chutney Recipe
नारियल और दही की चटनी की रेसिपी - फोटो : iStock

नारियल और दही की चटनी बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- नारियल और दही की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही लेकर अच्छे से फेंट लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
coconut curd chutney Recipe in Hindi Nariyal Dahi Chutney Recipe
नारियल और दही की चटनी की रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 2- इसके बाद ग्राइंडर जार में नारियल, चना दाल, अदरक, हरी मिर्च, नमक और पानी डालकर पेस्ट बना लें।

स्टेप 3- अब इस पेस्ट को दही में डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। 
 


 
विज्ञापन
coconut curd chutney Recipe in Hindi Nariyal Dahi Chutney Recipe
नारियल और दही की चटनी की रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 4- फिर मीडियम आंच पर पैन रखकर उसमें तेल डालकर गर्म करें।

स्टेप 5- इसके बाद गर्म तेल में राई, करी पत्ता और हींग डालकर हल्का भून लें। जब ये भुन जाएं तो गैस बंद कर के इस मिश्रण को दही वाले पेस्ट के ऊपर डाल दें। तैयार है आपकी नारियल और दही की चटनी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed