फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monsoon Snacks: बारिश का लुत्फ उठाना है तो घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट पकवान, चटकारे लेकर खाएंगे घरवाले

Wed, 02 Aug 2023 03:14 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 02 Aug 2023 03:14 PM IST
सार

बारिश के मौसम में अगर आपको बारिश का लुफ्त उठाना है तो आप अपने घर पर इन पकवानों को तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Monsoon Snacks recipe in hindi samosa recipe momo recipe in hindi
Monsoon Snacks recipe - फोटो : pexel

Monsoon Snacks: तेज चिलचिलाती गर्मी के बाद बारिश लोगों की जिदंगी में राहत लेकर आई है। वैसे तो बारिश के इस मौसम में लोगों को घूमना काफी पसंद होता है, पर जगह-जगह हो रहे जलभराव की वजह के कई जगहों के लोग अपने घरों से बाहर नहीं जा पा रहे। अगर आप घर बैठे-बैठे इस मौसम का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो घर पर कुछ स्वादिष्ट पकवान बनाकर खा सकते हैं। वैसे तो लोग बारिश में सिर्फ पकोड़े बनाना पसंद करते हैं, पर कई खाने के पकवान ऐसे हैं, जो पकोड़े से भी ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं।



ऐसे में अगर आपको और आपके घरवालों को भी तरह-तरह की चीजें खाने का शौक है तो आप बारिश के मौसम में कुछ अलग सी चीजें ट्राई कर सकते हैं। आज के लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही डिशेज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको बनाकर आप घर बैठे बारिश का मजा ले सकते हैं। 

Monsoon Snacks recipe in hindi samosa recipe momo recipe in hindi
मोमो - फोटो : self

मोमो

आजकल लोगों को मोमो खाना बेहद पसंद है। इसे बनाना भी काफी आसान है। अगर आप कुछ हेल्दी खाना चाहती हैं तो मोमो बनाते वक्त मैदा की बजाय आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। बारिश के मौसम में गर्म मोमो खाने से मौसम का मजा कई गुना बढ़ जाएगा।

Monsoon Snacks recipe in hindi samosa recipe momo recipe in hindi
pav bhaji - फोटो : instagram

पाव भाजी

ये एक ऐसी डिश है, जिसे हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं। अगर आप इसे ऑनलाइन मंगावएंगे तो पाव ठंडे हो जाएंगे। ऐसे में घर पर ही गर्म पावभाजी बनाकर अपने घर वालों को खिलाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monsoon Snacks recipe in hindi samosa recipe momo recipe in hindi
वड़ा पाव - फोटो : Wiki

वड़ा पाव

महाराष्ट्र के कोने-कोने में पाए जाने वाला वड़ा पाव खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। बारिश में वड़ा पाव काफी टेस्टी लगता है। 

विज्ञापन
Monsoon Snacks recipe in hindi samosa recipe momo recipe in hindi
french fries

पोटैटो फ्राई

खाने में पोटैटो फ्राई काफी ज्यादा अच्छी लगते हैं। ये बच्चों को तो काफी पसंद होती है। बारिश के मौसम में चाय के साथ पोटैटो फ्राई जरूर बनाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed