Mixed Achaar Recipe: सर्दियों के मौसम में खाने-पीने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है क्योंकि इस सीजन में खूब सारी हरी सब्जियां बाजार में मिलने लगती हैं। खास बात तो ये है कि इस मौसम में मूली काफी मीठी-मीठी आती है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।
इसी के चलते इस मौसम में मूली को न सिर्फ सलाद के रूप में खाया जाता है, बल्कि इससे पराठे भी तैयार किए जाते हैं। पराठों के साथ-साथ एक और चीज है, जिसमें मूली का इस्तेमाल होता है। हम बात कर रहे हैं मूली के आचार की, जिसे गोभी, मिर्च और गाजर के साथ मिक्स करके बनाया जाता है। ये अचार थोड़ी सी धूप में पक जाता है।
वैसे तो बाजार में ये मिक्स अचार बेहद कम दामों में मिल जाता है, लेकिन अगर आप इसे घर पर तैयार करेंगी तो उसका स्वाद ज्यादा अच्छा आएगा। तो अगर आप भी इस सर्दी अपने खाने का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं, तो यहां दी गई आसान मिक्स अचार रेसिपी जरूर ट्राई करें।
2 of 3
मिक्स अचार को बनाने की आवश्यक सामग्री
- फोटो : instagram
मिक्स अचार को बनाने की आवश्यक सामग्री
- गाजर – 500 ग्राम
- मूली- 500 ग्राम
- फूलगोभी – 1 मध्यम
- हरी मिर्च – 10-12
- सरसों का तेल – 250 ml
- राई – 3 टेबलस्पून
- सौंफ – 2 टेबलस्पून
- हल्दी पाउडर – 1 टेबलस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार
- नमक – स्वादानुसार
- सिरका या नींबू रस – 2 टेबलस्पून
3 of 3
बनाने की विधि
- फोटो : instagram
बनाने की विधि
अगर आप मिक्स अचार बनाने का सोच रहे हैं तो सबसे पहले सभी सब्जियों को धोकर अच्छी तरह सुखा लें और मनचाहे आकार में काट लें। एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें, ठंडा होने पर उसमें सभी मसाले डालें। अब कटी हुई सब्ज़ियां, नमक और सिरका मिलाएं। अच्छी तरह मिक्स कर कांच के जार में भर दें। जार को 4–5 दिन धूप में रखें और रोज हिलाते रहें। 4 से पांच दिन के बाद इसका स्वाद बदलकर हल्का खट्टा हो जाएगा। तो बस आसान विधि से बनाया गया ये स्वादिष्ट मिक्स अचार तैयार है।