{"_id":"629767fede8732250641a575","slug":"make-tasty-snacks-potato-roll-recipe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Potato Roll: आलू पसंद करने वालों के लिए बनाएं पोटैटो रोल, स्वाद है इसका लाजवाब","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Potato Roll: आलू पसंद करने वालों के लिए बनाएं पोटैटो रोल, स्वाद है इसका लाजवाब
आलू के बिना हर सब्जी अधूरी लगती है। वहीं आलू का स्वाद पसंद करने वाले इसके बिना खाना पसंद ही नहीं करते। अगर आप पोटैटो लवर की लिस्ट में शामिल हैं। तो एक बार इस पोटैटो रोल को जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा। वहीं ये पोटैटो रोल बनाने में भी बेहद आसान है। तो अगर बच्चे शाम के टाइम कुछ चटपटा खाने की डिमांड करें। तो फटाफट इस रोल को बनाकर तैयार किया जा सकता है। ये स्नैक्स शाम की भूख को भी कम करता है। तो चलिए जानें क्या है पोटैटो रोल की रेसिपी।
2 of 5
आलू उबालें
- फोटो : Istock
पोटैटो रोल की सामग्री
पोटैटो रोल बनाने के लिए चाहिए दो उबले आलू, एक कटोरी मैदा, चाट मसाला एक चम्मच, गरम मसाला एक चम्मच, हल्दी एक चौथाई चम्मच, कसूरी मेथी, तेल आवश्यकतानुसार, नमक स्वादानुसार।
3 of 5
roll
- फोटो : facebook
पोटैटो रोल बनाने की विधि
पोटैटो रोल बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें। फिर इसे छीलकर किसी बाउल में रख दें। इसे अच्छी तरह से मैश कर लें। इस आलू में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चाट मसाला, गरम मसाला, कसूरी मेथी और नमक स्वादानुसार डालकर मिक्स कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
roll
- फोटो : facebook
अब किसी दूसरे बर्तन में मैदा लेकर इसे गूंथ लें। मैदे के आटे को नर्म बनाने के लिए थोड़ा सा तेल डाल दें। फिर धीरे-धीरे पानी डालकर इसे गूंथ लें। तैयार आटे को किनारे रख दें। अब इस आटे की रोटी बना लें। इन रोटियों के बीच में आलू के मिक्सचर को रखें। फिर रोटी के एक सिरे को पकड़कर रोल करते जाएं। आखिरी छोर में जाकर इसे मैदे के घोल से चिपका दें।
विज्ञापन
5 of 5
रोल रेसिपी
- फोटो : facebook
अब कड़ाही में तेल गर्म करें। इस तेल में इन सारे रोल्स को तल लें। इसी तरह से सारी लोई की रोटियां बनाकर रोल बना लें। फिर इन्हें तलकर निकाल लें। बस तैयार है स्वादिष्ट पोटैटो रोल। इन्हें केचप के साथ सर्व करें। मैदे का खोल बनाने के लिए मैदे को एक कटोरी में लेकर इसमे थोड़ा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें। इससे ही रोल को चिपकाएं तो तेल में जाकर ये रोल खुलेंगे नहीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।