फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: इमली नहीं तो इस तरीके से बनाएं गुड़ की चटनी, स्नैक्स का मजा हो जाएगा दोगुना

Thu, 08 Sep 2022 06:04 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 08 Sep 2022 06:04 PM IST
विज्ञापन
make gud or jaggery chutney without imli
गुड़ चटनी बनाने की रेसिपी - फोटो : istock

अक्सर स्नैक्स के साथ खट्टी और मीठी चटनी अच्छी लगती है। लेकिन मीठी चटनी को बनाने के लिए सही तरीका नहीं पता होता। अक्सर मीठी चटनी के लिए इमली की जरूरत होती है। लेकिन अगर घर में इमली खत्म हो गई है तो भी खट्टी मीठी चटनी बनाकर तैयार की जा सकती है। अगर आप मीठी चटनी के शौकीन है तो गुड़ और टमाटर से चटनी को तैयार करें। इसका स्वाद जरूर पसंद आएगा। तो चलिए जाने कैसे तैयार करें गुड़ और टमाटर की चटनी।


 
make gud or jaggery chutney without imli
गुड़ - फोटो : iStock
गुड़ और टमाटर की चटनी

अगर आपके घर में इमली नहीं है तो आप टमाटर के साथ गुड़ मिलाकर चटनी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए जरूरत होगी आधा किलो टमाटर, 100 ग्राम गुड़, एक चम्मच तेल, आधा चम्मच हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच सिरका, चाट मसाला, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर। 

make gud or jaggery chutney without imli
Jaggery
गुड़ और टमाटर की चटनी बनाने की विधि

चटनी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को धोकर साफ कर लें। काली मिर्च को अच्छे से कूट लें। टमाटर को काटकर मिक्सी के जार में पीस लें। एक पैन में तेल गर्म करें। तेल के गर्म होते ही इसमे टमाटर का पेस्ट डाल दें। करीब पांच से छह मिनट तक टमाटर पका लें। फिर इस पेस्ट में आधा चम्मच हल्दी, थोड़ी सी लाल मिर्च, नमक और पिसी हुई काली मिर्च डालकर मिक्स करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
make gud or jaggery chutney without imli
tomato - फोटो : iStock

कुछ देर सारे मसालों को पकने के लिए धीमी आंच पर छोड़ दें। जब ये पेस्ट गाढा हो जाए तो इसमे गुड़ डाल दें। जब गुड़ पिघलने लगे तो इसमे पानी डाल दें। जब ये पकने लगे तो आखिर में छोटा चम्मच सिरका डालें। बस इसे थोड़ा पकाकर गैस बंद कर दें। बस तैयार है गुड़ और टमाटर की चटनी। इसे आप परांठे या फिर किसी भी स्नैक्स जैसे पानी पूरी, टिक्की, चाट या भेल के साथ परोस सकती हैं। आपको इमली वाली चटनी की कमी जरा भी नही लगेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed