Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kadhi Recipe: सिंधी से लेकर गुजराती और पंजाबी, कढ़ी बनाने के होते हैं इतने तरीके

Wed, 07 Sep 2022 12:49 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 07 Sep 2022 12:49 PM IST
विज्ञापन
How To Make Different Types Of Kadhi Know Recipe In Hindi
कढ़ी की रेसिपी - फोटो : Istock

कढ़ी खाना जहां बहुत से लोगों को नापसंद होता है तो वहीं कई लोगों की पसंदीदा डिश कढ़ी है। दही से बनी इस डिश को हर राज्य में अलग तरीके से बनाया जाता है। राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी के साथ ही कढ़ी छत्तीसगढ़ में भी बनती है। बस हर जगह इसे बनाने का अंदाज अलग होता है। कहीं बेसन की पकौड़ी, उड़द की दाल तो कहीं सब्जियों को डालकर कढ़ी तैयार की जाती है। तो चलिए जानें कढ़ी को बनाने के अलग तरीके। 

Trending Videos
How To Make Different Types Of Kadhi Know Recipe In Hindi
बेसन कढ़ी रेसिपी - फोटो : Istock
राजस्थानी कढ़ी

राजस्थानी कढ़ी को सिंधी कढ़ी भी कहते हैं। इसे बनाने के लिए जरूरत होती है जीरा, मेथी के दाने, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, करी पत्ता, हींग, बेसन, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, चीनी थोड़ी सी, गर्म पानी, धनिया की पत्तियां, साथ में कई सारी सब्जियां। गाजर, बैंगन, ड्रमस्टिक या सहजन, भिंडी, आलू, रतालू, बींस। इन सारी सब्जियों को काट लें। 

How To Make Different Types Of Kadhi Know Recipe In Hindi
sabji - फोटो : Istock
सिंधी कढ़ी को बनाने की विधि

सबसे पहले किसी कड़ाही को गैस पर गर्म करें और इसमे तेल डालें। गर्म तेल में हींग, जीरा, करी पत्ता चटकाएं। साथ में मेधी दाने, हरी मिर्च और लाल मिर्च डालकर चटका लें। फिर इसमे बेसन डाल कर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। जब बेसन से सोंधी महक आने लगे तो गैस की आंच धीमी कर दें। फिर कड़ाही में गर्म डालें।लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें। साथ में इमली का गूदा या दही डालें। चीनी, नमक को स्वादानुसार डालें और साथ में सारी तली हुई सब्जियों को मिला दें। गैस तेज कर करीब आधे घंटे तक पकाएं। बस तैयार है सिंधी कढ़ी। इसे धनिया की पत्ती के साथ सजाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Make Different Types Of Kadhi Know Recipe In Hindi
kadhi
छत्तीसगढ़ की डबकी कढ़ी

छत्तीसगढ़ में भी दही से कढ़ी तैयार की जाती है। लेकिन इसके लिए बेसन की बजाए उड़द की दाल का इस्तेमाल किया जाता है। इसे बनाने के लिए जरूरत होती है धुली उड़द की दाल, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च नमक। पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले उड़द की दाल को भिगोकर पीस लें। फिर इसमे अदरक-लहसुन का पेस्ट मिला लें। नमक मिलाकर इसे किनारे रख दें। अब कढ़ी बनाने के लिए तेल, लहसुन, राई, हींग, दही, हल्दी पाउडर, करी पत्ता, लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार, पानी, पानी। 

विज्ञापन
How To Make Different Types Of Kadhi Know Recipe In Hindi
urad - फोटो : iStock
डबकी कढ़ी बनाने की विधि
इसे बनाने कि लिए दही को फेंट लें। फिर इसमे उड़द की दाल के मिश्रण को मिला लें। अच्छी तरह से फेंट लें। पैन में तेल गर्म करें और उसमे राई, हींग, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर चटकाएं। गैस की आंच को धीमा कर दें और दही और दाल के मिश्रण को डालें। अच्छी तरह भूनकर इसमे पानी डाल दें। अब इसे उबलने दें। इस उबलती कढ़ी में हाथों से छोटी-छोटी पकौड़ियां बनाकर डालें। फिर इसे धीमी आंच पर अच्छे से पकने दें। जब ये पकौ़ड़ियां अच्छी तरीके से पक जाएं तो गैस बंद कर दें। नमक जांच लें और धनिया की पत्ती से सजाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed