{"_id":"5dc656388ebc3e5af13eb728","slug":"make-easy-healthy-and-delicious-carrot-cereal-winter-salad-at-home","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वजन घटाने और पाचन में कारगर है 'गाजर और मूंग दाल का सलाद', जानें बनाने की विधि","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
वजन घटाने और पाचन में कारगर है 'गाजर और मूंग दाल का सलाद', जानें बनाने की विधि
Sat, 09 Nov 2019 11:45 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
सर्दियों में अक्सर लोग ऐसा खाना पसंद करते हैं जो गर्म हो। जाहिर सी बात है पुरानी रेसिपी जैसे बनाकर आप बोर हो जाते हैं तो खाकर कितना बोर हो चुके होंगे। खाने के साथ पौष्टिक एक्सपेरिमेंट करना अच्छा माना जाता है ताकि आपको कुछ नया सीखने और चखने को मिले। विटामिन ए और लाइकोपीन में समृद्ध होने की वजह से गाजर दृष्टि में सुधार करने में मदद करती है। ये सिलिकॉन और विटामिन सी से भी समृद्ध हैं जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है। गाजर में मौजूद विटामिन सी आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। वहीं वजन कम करने वाले आहार का एक अन्य महत्वपूर्ण घटक प्रोटीन है। मूंग बींस, प्रोटीन के सबसे अच्छे पौधे-आधारित स्रोत हैं जो अधिकांश भारतीय घरेलू रसोई में मौजूद होते हैं तो क्यों न प्रोटीन युक्त शाकाहारी सलाद बनाने के लिए इनका उपयोग किया जाए।
विज्ञापन
मूंग दाल और गाजर का सलाद बनाने की सामाग्री
- 1 / 4 कप मूंग दाल उबली हुई
- उबले हुए छोले का 1 / 4 कप
- कटी हुई गाजर 2 कप
- 2 छोटे चम्मच जैतून का तेल
- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च
- आधा छोटा चम्मच नींबू का रस
- आधा छोटा चम्मच शहद
विज्ञापन
विज्ञापन
मूंग दाल और गाजर का सलाद बनाने का विधि
- एक बाउल में तेल डालें और फिर मूंग दाल, गाजर और छोले डालें। अच्छी तरह मिलाएं।
- इसके बाद काली मिर्च, नींबू का रस और शहद डालें। सलाद को एक अच्छी तरह मिलाएं।
- आपका पौष्टिक सलाद तैयार है।