फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   make easy healthy and delicious carrot cereal winter salad at home

वजन घटाने और पाचन में कारगर है 'गाजर और मूंग दाल का सलाद', जानें बनाने की विधि

Sat, 09 Nov 2019 11:45 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 09 Nov 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
make easy healthy and delicious carrot cereal winter salad at home

सर्दियों में अक्सर लोग ऐसा खाना पसंद करते हैं जो गर्म हो। जाहिर सी बात है पुरानी रेसिपी जैसे बनाकर आप बोर हो जाते हैं तो खाकर कितना बोर हो चुके होंगे। खाने के साथ पौष्टिक एक्सपेरिमेंट करना अच्छा माना जाता है ताकि आपको कुछ नया सीखने और चखने को मिले। विटामिन ए और लाइकोपीन में समृद्ध होने की वजह से गाजर दृष्टि में सुधार करने में मदद करती है। ये सिलिकॉन और विटामिन सी से भी समृद्ध हैं जो आपकी त्वचा के लिए फायदेमंद है। गाजर में मौजूद विटामिन सी आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है। वहीं वजन कम करने वाले आहार का एक अन्य महत्वपूर्ण घटक प्रोटीन है। मूंग बींस, प्रोटीन के सबसे अच्छे पौधे-आधारित स्रोत हैं जो अधिकांश भारतीय घरेलू रसोई में मौजूद होते हैं तो क्यों न प्रोटीन युक्त शाकाहारी सलाद बनाने के लिए इनका उपयोग किया जाए। 

विज्ञापन

make easy healthy and delicious carrot cereal winter salad at home
मूंग दाल और गाजर का सलाद बनाने की सामाग्री
  • 1 / 4 कप मूंग दाल उबली हुई
  • उबले हुए छोले का 1 / 4 कप
  • कटी हुई गाजर 2 कप
  • 2 छोटे चम्मच जैतून का तेल
  • आधा छोटा चम्मच काली मिर्च
  • आधा छोटा चम्मच नींबू का रस
  • आधा छोटा चम्मच शहद
विज्ञापन
विज्ञापन

make easy healthy and delicious carrot cereal winter salad at home
मूंग दाल और गाजर का सलाद बनाने का विधि
  • एक बाउल में तेल डालें और फिर मूंग दाल, गाजर और छोले डालें। अच्छी तरह मिलाएं। 
  • इसके बाद काली मिर्च, नींबू का रस और शहद डालें। सलाद को एक अच्छी तरह मिलाएं।
  • आपका पौष्टिक सलाद तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed