अक्सर डिनर या लंच में चावल ज्यादा बन जाते हैं। जिन्हें या तो बाद में फेंकना पड़ता है या फिर फ्राई कर खाना पड़ता है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि इन बचे हुए चावलों का कुछ अलग और टेस्टी ट्राई करें तो डोसा बनाएं। जी हां! बचे हुए चावलों से आप आसानी से डोसा या चीला बना सकती हैं। जिसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि सभी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। तो चलिए आगे की स्लाइड में जानें इसे बनाने का तरीका।
{"_id":"5ef1fe9877ed5f381a6998d5","slug":"make-chilla-with-leftover-cooked-rice","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात के बचे चावल से बनाएं टेस्टी डोसा, बच्चों से लेकर बड़े तक पसंद करेंगे इसका स्वाद","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
रात के बचे चावल से बनाएं टेस्टी डोसा, बच्चों से लेकर बड़े तक पसंद करेंगे इसका स्वाद
Thu, 25 Jun 2020 09:21 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:21 AM IST
विज्ञापन
oats chilla
दाल-चावल
- फोटो : social media
चावल का डोसा बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
- दो कटोरी चावल
- -दो छोटे टमाटर
- -एक शिमला मिर्च
- -एक प्याज
- -दो हरी मिर्च
- -एक नींबू का रस
- -दो पापड़
- -आधा टीस्पून कालीमिर्च पाउडर
- -आधा टीस्पून चिली फ्लेक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
- डेढ़ कप बेसन
- -एक मुट्ठी बारीक कटी धनिया
- -एक टीस्पून नमक
- -चुटकी भर हल्दी
- -एक टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- -एक कटोरी दही
- -एक टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
- -जरूरत के अनुसार पानी
- -तेल
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : instagram
चावल चीला बनाने का आसान रेसिपी
- -सबसे पहले टमाटर का गूदा निकाल लें। प्याज और हरी मिर्च को बारिक काट लें।
- -शिमला मिर्च के बीच के हिस्से को निकालकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- -एक बर्तन में बचे हुए चावल में टमाटर, प्याज, मिर्च, शिमला मिर्च, नींबू का रस, काली मिर्च, चिली फ्लेक्स और पापड़ को चूर करके मिला लें।
विज्ञापन
- फोटो : instagram
- इसे दस मिनट के लिए ढककर रख दें।
- अब एक बर्तन में बेसन, धनिया, नमक, मिर्च, हल्दी, दही, अदरक लहसुन पेस्ट मिलाकर अच्छी तरह मिला लें। इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर घोल तैयार कर लें।
- इस घोल में चावल और स्वादानुसार नमक मिला लें।
- चीला बनाने के लिए बैटर तैयार है। अब धीमी आंच पर नॉनस्टीक तवे पर तेल डालकर बैटर फैलाएं और चीले बनाएं।
- चीलों को धनिया पुदीने की चटनी या केचअप के साथ सर्व करें।