फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2026: बाजार की गजक नहीं, इस मकर संक्रांति कुछ चीजों से तैयार करें मूंगफली और गुड़ की पट्टी

Wed, 14 Jan 2026 07:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 14 Jan 2026 07:56 AM IST
सार

Makar Sankranti 2026: अगर आप तिल-गुड़ की गजक मकर संक्रांति के मौके पर नहीं खाना चाहते तो तैयार करें गुड़ और मूंगफली की पट्टी... यहां उसकी आसान रेसिपी आपको दी गई है।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2026 special gud mungfali gajak patti recipe in hindi to try at home
इस मकर संक्रांति सिर्फ कुछ चीजों से तैयार करें मूंगफली और गुड़ की पट्टी - फोटो : Adobe stock
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का त्योहार आते ही बाजारों से लेकर घरों में तिल, गुड़ और मूंगफली से बनी मिठाइयों की खुशबू फैलने लगती है। इस दिन तिल-गुड़ खाना शुभ माना जाता है, लेकिन अगर आप हर साल एक जैसी गजक खाकर बोर हो गए हैं या कुछ अलग और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो गुड़ और मूंगफली की पट्टी एक बेहतरीन विकल्प है।


ये स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। गुड़ में आयरन और मूंगफली में प्रोटीन व हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ठंड के मौसम में शरीर को ऊर्जा देते हैं। खास बात ये है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसके लिए ज्यादा सामग्री या समय की जरूरत नहीं होती। तो आइए आपको गुड़ की पट्टी बनाने की विधि बताते हैं।
Makar Sankranti 2026 special gud mungfali gajak patti recipe in hindi to try at home
गुड़ और मूंगफली की पट्टी बनाने की आसान रेसिपी - फोटो : Freepik.com
 गुड़ और मूंगफली की पट्टी बनाने की आसान रेसिपी  
  • मूंगफली – 1 कप
  •  गुड़ – 1 कप 
  •  घी – 1 छोटा चम्मच
 
Makar Sankranti 2026 special gud mungfali gajak patti recipe in hindi to try at home
गुड़ और मूंगफली की पट्टी बनाने की आसान रेसिपी - फोटो : इंस्टाग्राम
विधि
 
  • गुड़ और मूंगफली की पट्टी बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप मूंगफली को छीलकर धीमी आंच पर हल्का भून लें।
  • इसके बाद एक कड़ाही में 1 छोटा चम्मच घी डालकर उसमें गुड़ डालें और धीमी आंच पर पिघलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2026 special gud mungfali gajak patti recipe in hindi to try at home
 गुड़ और मूंगफली की पट्टी बनाने की आसान रेसिपी   - फोटो : Adobe Stock
  • गुड़ को लगातार हिलाते रहें ताकि वह जले नहीं और अच्छी तरह से पिघल जाए।
  • जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और एक तार जैसी चाशनी बन जाए, तब इसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर डालें।
  • अब इसमें भुनी हुई मूंगफली डालकर अच्छे से मिला लें, ताकि गुड़ और मूंगफली एक समान रूप से मिक्स हो जाए।
विज्ञापन
Makar Sankranti 2026 special gud mungfali gajak patti recipe in hindi to try at home
 गुड़ और मूंगफली की पट्टी बनाने की आसान रेसिपी   - फोटो : instagram
  • अब इस मिश्रण को पहले से घी लगी हुई थाली में डालें और बेलन की मदद से हल्का दबाकर बराबर फैला दें।
  • ठंडा होने से पहले चाकू की मदद से मनचाहे आकार में टुकड़ों में काट लें।
  • कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट, क्रंची और हेल्दी गुड़-मूंगफली की पट्टी तैयार हो जाएगी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed