हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भोलेनाथ और मां पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में इस दिन मंदिरों में धूमधाम से शिव विवाह आयोजित कराया जाता है।
ये दिन काफी खास होता है, ऐसे में इस पवित्र दिन पर भक्त मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत-उपवास रखते हैं और शिव शंभू के साथ देवी पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं। बहुत से लोग इस दिन फलाहार खाकर व्रत रखते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं, जो व्रत में नमक नहीं खाते।
अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे पेय पदार्थों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो व्रत-उपवास के लिए काफी सही विकल्प हैं। इन पेय पदार्थों को पीकर न सिर्फ आपका पेट भरा रहेगा, बल्कि साथ में आपके शरीर में इसे पीने से दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी।
2 of 5
महाशिवरात्रि के व्रत में करें इन पेय पदार्थों का सेवन
पपीते का शेक
पपीते में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देते रहते हैं। इसके सेवन से शरीर काफी हाइड्रेटेड भी रहता है। ऐसे में महाशिवरात्रि के व्रत में आप पपीते का शेक बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। इसे आप दिन में दो से तीन बार पी सकते हैं।
3 of 5
महाशिवरात्रि के व्रत में करें इन पेय पदार्थों का सेवन
अमरूद का शरबत
इस मौसम में अमरूद आने लगते हैं। ऐसे में अगर व्रत में आप अमरूद का शरबत बनाकर पिएंगी, तो आपके शरीर में दिनभर ऊर्जा बरकरार रहेगी। इसे बनाना भी आसान है। ऐसे में व्रत वाले दिन खुद भी इसका सेवन करें, और चाहें तो अमरूद का शरबत बना सकते हैं।
4 of 5
महाशिवरात्रि के व्रत में करें इन पेय पदार्थों का सेवन
- फोटो : ANI
स्ट्रॉबेरी शेक
अगर आपके घर के आस-पास आसानी से स्ट्रॉबेरी मिल जाती हैं, तो आप व्रत वाले दिन आसानी से स्ट्रॉबेरी शेक बना सकते हैं। इसका सेवन बच्चे भी काफी मन से करते हैं। ऐसे में आप स्ट्रॉबेरी शेक बनाकर उन्हें भी दे सकते हैं।
5 of 5
महाशिवरात्रि के व्रत में करें इन पेय पदार्थों का सेवन
- फोटो : getty images
मिल्क शेक
अगर आप साधारण मिल्क शेक भी बनाकर पिएंगे, तो इससे आपका पेट भरा रहेगा। इसके साथ ही आपके शरीर में भी ऊर्जा बरकरार रहेगी।