फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khasta Kachori Recipe: घर पर बनी कचौड़ी हो जाती है सॉफ्ट, तो इन टिप्स से बनाएं क्रिस्पी

Sat, 24 Feb 2024 12:02 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 24 Feb 2024 12:02 PM IST
विज्ञापन
Khasta kachori Recipe with Tips And Tricks
खस्ता कचौड़ी बनाने का तरीका - फोटो : Istock

नाश्ते में अक्सर बाजार की गर्मागर्म खस्ता कचौड़ियां घर पर आ ही जाती हैं। उनका स्वाद इतना लजीज और क्रिस्पी होता है कि चाय के साथ कचोरी खाने की बात ही अलग हो जाती है। कुछ महिलाएं घर पर ही कचौड़ी बनाती हैं, हालांकि घर पर बनी कचौड़ी बाजार जैसी क्रिस्पी नहीं होती। गर्म गर्म तो फिर भी एक बार खाई जा सकती है लेकिन कुछ देर बाद कचौड़ी एक दम सॉफ्ट हो जाती है। मजबूरन उन्हें बाजार की कचौड़ी ही मंगवानी पड़ती है। सवाल है कि दुकानवाले अपनी कचौड़ी में ऐसा क्या डालते हैं कि उनकी कचौड़ी खस्ता बनती है पर घर पर नहीं? दरअसल कचौड़ी बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कचौड़ी के लिए आटा गूंथने से लेकर स्टफिंग करने और बेलने व सेंकने तक कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। घर पर क्रिस्पी कचौड़ी बनाने के कुछ आसान से टिप्स और ट्रिक्स हैं। चलिए जानते हैं खस्ता कचौड़ी बनाने के टिप्स।

 

Khasta kachori Recipe with Tips And Tricks
आटा - फोटो : pixabay

खस्ता कचौड़ी बनाने के टिप्स:

- आटे की कचौड़ी ज्यादा दिन तक रखने वाली नहीं होती। उसे बनाइए और झटपट खाइए। लेकिन मैदा से बनी कचौड़ी आप 10- 15 दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं।

कचौड़ी के लिए आटा कैसे गूंदें

-कचौड़ी का आटा तैयार करने के लिए 2 कप मैदा, 10 से 12 चम्मच रिफाइन ऑयल, 2 चुटकी बेकिंग सोडा और पानी चाहिए होता है।

Khasta kachori Recipe with Tips And Tricks
आटा गूंथना - फोटो : istock

- आटा गूंथने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा निकालकर उसमें तेल मिला लें। अब इसमें 2 चुटकी बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर अच्छे से आटा गूंथ लें।

-ध्यान रखें आटे में मोयन जितना अच्छे से पड़ा होगा, कचौड़ी उतनी ही खस्ता बनेंगी। इसलिए आटा में मोयन की मात्रा को चेक कर लें। इसके लिए सबसे पहले आटे में जब तेल मिलाएं तो आटें को उसी से गुंथे। अगर आटा लड्डू की तरह बंधने लगे तो समझिए आटे में मोयन की मात्रा सही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Khasta kachori Recipe with Tips And Tricks
कचौड़ी - फोटो : Istock

-कचौड़ी का आटा थोड़ा टाइट होना चाहिए। गूंथते समय इस बात का ध्यान रखें।

-अक्सर महिलाएं कचौड़ी के आटे को गीले कपड़े से ढक देती हैं। आटा ढकना तो है लेकिन गीले कपड़े से नहीं बल्कि किसी प्लेट से कम से कम 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें। तब तक आप कचौड़ी की स्टफिंग तैयार कर लें।

विज्ञापन
Khasta kachori Recipe with Tips And Tricks
खस्ता कचौड़ी - फोटो : istock

-कचौड़ी को सही से बेलना भी जरूरी है। कचौड़ी बेलते समय किनारों को पतला करना चाहिए। वहीं बीच का भाग मोटा रखें।

-कचौड़ी को मध्यम आंच में सेंके। अधिक तेज या धीमी आंच से कचौड़ी खस्ता नहीं बनती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed