Mahashivratri 2023 Homemade Healthy Thandai Recipe: महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में इस दिन लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं। उपवास में फलाहार किया जाता है। खुद को ऊर्जावान रखने के लिए पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थों को सेवन किया जाता है। महाशिवरात्रि के पर्व में भक्त भगवान भोलेनाथ को उनकी पसंद की चीजे भोग में अर्पित करते हैं और फिर उसका सेवन करते हैं। भगवान शिव को ठंडाई प्रिय है। इसलिए महाशिवरात्रि के मौके पर लोग ठंडाई बनाते हैं और सभी इसका सेवन करते हैं। अगर आप भी इस महाशिवरात्रि घर पर ठंडाई बनाना चाहते हैं तो यहां ठंडाई बनाने की आसान रेसिपी बताई जा रही है। इस रेसिपी को अपनाकर आप स्वादिष्ट ठंडाई बना सकते हैं।
Mahashivratri 2023: शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है ठंडाई, जानें इसे बनाने का आसान तरीका
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 18 Feb 2023 11:44 AM IST
सार
अगर आप भी इस महाशिवरात्रि घर पर ठंडाई बनाना चाहते हैं तो यहां ठंडाई बनाने की आसान रेसिपी बताई जा रही है। इस रेसिपी को अपनाकर आप स्वादिष्ट ठंडाई बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन