{"_id":"5c762c3cbdec2211a00c8ce8","slug":"mahashivratri-2019-what-should-eat-and-not-to-eat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी न खाएं ये चीजें वरना नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
महाशिवरात्रि के दिन भूलकर भी न खाएं ये चीजें वरना नाराज हो सकते हैं भोलेनाथ
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
shivratri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के भक्तों के लिए सबसे खास दिनों में से एक है। इस दिन श्रद्धालु पूरे श्रद्धा-भाव से भगवान शिव की पूजा करते हैं। महाशिवरात्रि का दिन भगवान शिव को खुश करने के लिए अहम दिन है। इस दिन लोग अलग-अलग तरीके से भगवान शिव को प्रसाद चढ़ाते हैं। लेकिन अगर सही ढंग से इस दिन भगवान शिव का पूजन न हो तो कृपा नहीं मिलती है। उसी तरह से व्रत करने वाले भक्तों के लिए कुछ विधि-विधान बनें हैं जिनका पालन अवश्य करना चाहिए। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने वालों को कैसा खान-पान रखना चाहिए।
2 of 5
tea
फलों और चाय का सेवन करना चाहिए
ऐसा माना जाता है कि व्रतधारियों को शिवरात्रि पर चावल, दाल, गेहूं से बने खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। ये भी कहा जाता है कि जो लोग शिवजी को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं उन्हें फल, दूध, चाय, कॉफी आदि का सेवन करना चाहिए।
3 of 5
kuttu ki roti
ऐसा होना चाहिए खान-पान
महाशिवरात्रि के दिन देवी पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इस दिन का उपवास रखने की प्रथा वर्षों से चली आ रही है। कुछ लोग इस दिन निर्जला व्रत रखते हैं। वहीं कुछ लोग ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन कुट्टू का आटा और सेंधा नमक, आलू, साबुदाना से बनी व्यंजन ही खाना ताहिए। इन सभी चीजों को तेल के बजाय घी से बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shivratri
सिंघाड़े के आटे से कटलेट बना सकते हैं। गाजर के साथ आलू व शिमला मिर्च जैसी सब्जियों को घिस लें और सेंधा नमक-मिर्च डालकर उसका मिश्रण बना लें, फिर उसका गोला बनाकर तेल में फ्राई कर लें। आपको ये भी बता दें कि कटलेट में काफी मात्रा में फाइबर होता है।
विज्ञापन
5 of 5
cockroach milk
- फोटो : Pensacola News Journal
दूध से बनी ठंडाई भी पी सकते हैं, इसमें कैल्शियम और प्रोटीन होता है और ये पेट के लिए भी बहुत अच्छा होता है। बादाम, पिस्ता, काजू, कई तरह के ड्राइ फ्रूट्स डालकर ठंडाई बनाई जाती है। आप दूध में इन चीजों का पेस्ट बनाकर मिला लें और उसमें केसर, शक्कर, इलायची, सौंफ डालकर पी लें। इससे शुगर लेवल भी सही रहता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।