फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri 2022: महाशिवरात्रि के व्रत में नहीं करते हैं नमक का सेवन, तो बनाएं ये फलाहारी रेसिपी

Tue, 01 Mar 2022 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 01 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Maha Shivratri Fasting Recipes Without Salt Bina Namak Ki Vrat Recipes
बिना नमक की व्रत वाली रेसिपी - फोटो : istock

महाशिवरात्रि के पावन मौके पर अगर आप भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उपवास रख रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि शिवरात्रि के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। वैसे तो अन्य व्रत की तरह की महाशिवरात्रि के व्रत में भी आप फलाहार कर सकते हैं लेकिन व्रत में सफेद नमक खाना वर्जित होता है। व्रत में सफेद नमक न खाने की वजह होता है कि नमक केमिकल बेस्ड होता है यानी इसे शुद्ध नहीं माना जाता। ऐसे में व्रत रहने वाले सेंधा नमक यानी राॅक साॅल्ट का सेवन करते हैं। यह सफेद नमक की तुलना में ज्यादा शुद्ध माना जाता है लेकिन कई लोग शिवजी के व्रत में किसी भी तरह के नमक का सेवन नहीं करते। अगर आप भी महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं और सफेद नमक या सेंधा नमक नहीं खाना चाहते तो बिना नमक वाली व्रत की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। फलाहारी में बिना नमक के आप कई तरह की रेसिपी को बना सकते हैं। चलिए जानते हैं उपवास में बिना नमक के खाने की रेसिपी।

Maha Shivratri Fasting Recipes Without Salt Bina Namak Ki Vrat Recipes
बिना नमक की व्रत वाली रेसिपी - फोटो : Pixabay

मखाना मिल्क

अगर आप नमक नहीं खाना चाहते तो मखाना मिल्क या मखाने की खीन बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए दो कप मखाने, आधा किलो ग्राम दूध, दो चम्मच चीनी और दो चम्मच देसी घी की जरूरत होगी

Maha Shivratri Fasting Recipes Without Salt Bina Namak Ki Vrat Recipes
बिना नमक की व्रत वाली रेसिपी - फोटो : iStock

मखाना खीर की रेसिपी

व्रत वाली मखाना खीर बनाने के लिए पैन में घी गर्मं करके उसमें मखाना भून लें। फिर मखाने को निकाल कर ठंडा कर लें। अब उसे मोटा कूट लें और दूध में उबाल आने पर कुटे हुए मखाने और चीनी को डालकर पका लें। गाढ़ा होने पर सर्व करें। चाहें तो ऊपर ड्राई फ्रूट्स से गार्निश कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri Fasting Recipes Without Salt Bina Namak Ki Vrat Recipes
बिना नमक की व्रत वाली रेसिपी - फोटो : iStock

दही के चटपटे आलू

बिना नमक के आप चटपटे व्रत के आलू बना सकते हैं। इसके लिए दही, उबले आलू, भुना जीरा, हरी मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर, कुटी लाल मिर्च, आमचूर पाउडर या चाट मसाला या नींबू (व्रत में खाते हों तो) की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन
Maha Shivratri Fasting Recipes Without Salt Bina Namak Ki Vrat Recipes
बिना नमक की व्रत वाली रेसिपी - फोटो : iStock

चटपटे व्रत के आलू बनाने की रेसिपी

आसानी से चटपटे व्रत के दही वाले आलू बनाने के लिए उबले आलू को दही में मैश कर लें। ऊपर से भुना जीरा, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, कुटी काली मिर्च और लाल मिर्च पाउडर मिला लें। अगर आमचूर पाउडर, चाट मसाला या नींबू व्रत में खाते हों तो वो भी मिला लें। इसका स्वाद भी बिना नमक अच्छा लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed