फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maha Shivratri 2022: व्रत में चटपटा खाने का है मन, तो इस आसान रेसिपी से बनाएं फलाहारी टिक्की

Tue, 01 Mar 2022 12:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 01 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Maha Shivratri 2022 Vrat Tikki Recipe in hindi Quick And Tasty Shivratri Fast Recipe
महाशिवरात्रि व्रत वाली टिक्की - फोटो : Istock

आज महाशिवरात्रि है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भक्त भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। शिवलिंग का अभिषेक कर भगवान से मन्नत मांगते हैं। इस दौरान लोग महाशिवरात्रि का व्रत भी रखते हैं। उपवास में खाने पीने को लेकर कुछ चीजें वर्जित होती हैं, तो वहीं फलाहार कर सकते हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप भी उपवास हैं और फलाहार कर अपने व्रत को पूरा करना चाहते हैं तो कई तरह की फलाहारी डिश बना सकते हैं। वैसे तो उपवास का खाना अधिकतर सादा और तेल-मिर्च वाला नहीं होता है लेकिन अगर आप चटपटा खाने की इच्छा रखते हैं तो महाशिवरात्रि के व्रत में चटपटी फलाहारी टिक्की बना सकते हैं। इसे बनाना तो आसान है ही साथ ही इसका स्वाद भी लजीज होता है। अगली स्लाइड्स में जानिए व्रत वाली फलाहारी टिक्की बनाने की विधि।

Maha Shivratri 2022 Vrat Tikki Recipe in hindi Quick And Tasty Shivratri Fast Recipe
महाशिवरात्रि व्रत वाली टिक्की - फोटो : Pixabay

व्रत वाली टिक्की बनाने के लिए सामग्री

एक कप समा के चावल या सिंघाड़े का आटा, दो उबले आलू, सेंधा नमक, कुटी हुई काली मिर्च, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, भुना जीरा, धनिया पाउडर और देसी घी।

Maha Shivratri 2022 Vrat Tikki Recipe in hindi Quick And Tasty Shivratri Fast Recipe
महाशिवरात्रि व्रत वाली टिक्की - फोटो : istock

व्रत वाली टिक्की बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- समा के चावल की टिक्की बनाने के लिए पहले समा के चावल को कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। चाहें तो सिंघाड़े के आटे की टिक्की भी बना सकते हैं।

स्टेप 2- समा के चावल जब भीग जाएं तो उन्हें दरदरा पीस लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivratri 2022 Vrat Tikki Recipe in hindi Quick And Tasty Shivratri Fast Recipe
महाशिवरात्रि व्रत वाली टिक्की - फोटो : iStock

स्टेप 3- अब आलू उबाल कर मैश कर लें और उसमें चावल का पेस्ट या सिंघाड़े का आटा मिला लें।

स्टेप 4- कुटी हुई काली मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, सेंधा नमक, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर को आलू और आटे के पेस्ट में मिला लें।

स्टेप 5- इस सूखे पेस्ट की गोल टिक्कियां बना कर रख लें।

विज्ञापन
Maha Shivratri 2022 Vrat Tikki Recipe in hindi Quick And Tasty Shivratri Fast Recipe
महाशिवरात्रि व्रत वाली टिक्की - फोटो : instagram

स्टेप 6 - अब एक नाॅन स्टिक पैन या तवा पर देसी घी डालकर गर्म करें।

स्टेप 7- फिर टिक्कियों को तवे पर रखकर धीमी आंच में सुनहरा होने तक तल लें।

स्टेप 8- अब प्लेट में निकाल कर दही या चटनी के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed